राजेश यादव ने क्षेत्र में फल वितरण करके मनाया नेता जी का जन्मदिन

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व रक्षा मंत्री पद्म विभूषण नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपाइयों ने उनका जन्मदिन मनाया।पार्टी से छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता राजेश यादव वार्ड नंबर 34 के जिला पंचायत भावी प्रत्याशी ने अपने क्षेत्र के ( लौहर दक्षिण) ग्राम सभा में प्रवासी गरीब,मजदूरों के साथ फल वितरण करके नेताजी की जयंती मनाया।

राजेश यादव ने बताया कि उन्होंने नेताजी के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।कहा कि नेताजी हमेशा गरीब, मजदूर, किसान, शोषित ,वंचित अल्पसंख्यकों, छात्रों व नौजवानों की आवाज बनकर उनका हक और अधिकार दिलाने का काम करते थे।सपा के युवा नेता राजेश यादव ने कहा कि नेताजी की जयंती पर महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जी से आग्रह करता हूं की नेता जी को भारत रत्न दिया जाए।यही देश के लिए उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Related Articles

Back to top button