लक्ष्य सेवा समर्पण फाउंडेशन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का हुआ आयोजन

सुल्तानपुर।लक्ष्य सेवा समर्पण फाउंडेशन द्वारा लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेदांता हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमित सिंह (एम.डी. मेडिसिन) ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।फाउंडेशन के अध्यक्ष अनमोल अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में लगभग 150 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। मरीजों की आवश्यक जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी उचित सलाह भी दी गई।इस
अवसर पर फाउंडेशन के महामंत्री यशदीप जी, सचिव उत्तम जायसवाल, प्रभारी दीपांकर बरनवाल, उपाध्यक्ष इरफान खान, राज कमल, दीपक, संजय तिवारी, देव प्रकाश रावत, मनीष सिंह, राजेश सिंह, सुधीर सिंह, अनुराग जी, हिमांशु जायसवाल, राघवेंद्र मिश्रा सहित फाउंडेशन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
फाउंडेशन के अध्यक्ष अनमोल अग्रहरि ने बताया कि लक्ष्य सेवा समर्पण फाउंडेशन समाज के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगे भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।



