पूर्व मंत्री रामवृक्ष यादव ने की एसआईआर की गहन समीक्षा, बोले 94% कार्य पूरा, हर बूथ करेंगे मज़बूत

बिहार जैसी लूट उत्तर प्रदेश में नहीं होने पाएगी : इंजी० वीरेंद्र यादव

रायबरेली। पूर्व मंत्री और विधान परिषद सदस्य रहे रामवृक्ष यादव ने मंगलवार को पार्टी संगठन की बैठक ऊंचाहार विधानसभा में की। एसआईआर को समाजवादी पार्टी (सपा) लगातार समीक्षा बैठक कर रही है। आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर संगठनात्मक गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं।

इसी क्रम में, पार्टी के पूर्व एमएलसी और हाल ही में एसआईआर के रायबरेली प्रभारी बनाए गए रामवृक्ष सिंह यादव ने मंगलवार को ऊँचाहार पहुंचकर महत्वपूर्ण बैठक की। पूर्व एमएलसी रामवृक्ष यादव ने कहा कि ऊंचाहार में लगभग 94 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। समाजवादी प्रहरी हर मुकाम और बूथ पर कार्य कर रहे हैं। हम लोग बिहार जैसी लूट यूपी में नहीं होने देंगे। मैं खुद समीक्षा कर रहा हूँ। अनवरत समीक्षा दौर जारी है।

जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि बिहार जैसी लूट नहीं होने दी जायेगी। यहां पर हमारे बीएलए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा जिले की हर विधानसभा की समीक्षा की जा रही है और बीएलए को प्रेरित किया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार से मतदाता का नाम न छूटने पाए। हमारे प्रहरी गांव-गांव गाड़ी से एलाउंस करा रहे हैं।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष इ. वीरेंद्र यादव, प्रदेश सचिव व जगतपुर प्रभारी शिवमूर्ति सिंह राना, ऊंचाहार प्रभारी महेश गुप्ता, रोहनिया प्रभारी आरपी राजन, गौरा प्रभारी मनीषदेव पाल, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष शुभम लोहिया, विधानसभा अध्यक्ष जगदेव यादव।

महा सचिव मो. अरशद, ब्लॉक अध्यक्ष ऊंचाहार विन्देश्वरी पासी, रोहनिया ब्लॉक अध्यक्ष मदन यादव, जगतपुर अध्यक्ष हसनैन खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिक्षक सभा डॉ. नरेंद्र यादव, राष्ट्रीय सचिव कमलेश मौर्य, ऊंचाहार कार्यालय प्रभारी सर्वजीत, बाबू बीएन मौर्य, मान सिंह पटेल, रमेश दादा, घनश्याम मौर्य, राजेश यादव, महेश नारायण यादव, डॉ. मनसुरीज़ याकूब खान, राजेश मौर्य, डॉ. यूसुफ खान, शुभम पाल, धनराज यादव प्रधान, ओम प्रकाश मौर्य, रेहान अहमद सहित विभिन्न बूथ अध्यक्ष व बीएलए मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button