समाजसेवी के निधन पर पूर्व डीजीपी ने जताया दुख

त्रयोदशी में शामिल हुए पूर्व डीजीपी एस.एन. चक

इटावा। उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त पूर्व पुलिस महानिदेशक एस.एन.चक रविवार को इटावा पहुंचे। वह अपने अत्यंत करीबी रहे खटीक समाज के वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय मिजाजी लाल चक की त्रयोदशी में शामिल होने पहुंचे थे।

स्व.मिजाजी लाल चक के निधनोपरांत उनके परिजनों,मित्रों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है। त्रयोदशी कार्यक्रम का आयोजन रामलीला रोड स्थित एक मैरिज होम में किया गया, जहां बड़ी संख्या में परिजन,रिश्तेदार और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व डीजीपी एस.एन.चक ने स्व.मिजाजी लाल चक के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, और गहरा दुख जताया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मिजाजी लाल चक एक मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे, जिनकी कमी खटीक समाज में हमेशा महसूस की जाएगी।

श्रद्धांजलि सभा का माहौल अत्यंत भावुक रहा। उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत के साथ बिताए अपने संस्मरण साझा किए और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया।

Related Articles

Back to top button