मृतक हरिओम की पत्नी से मिली पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान

ऊँचाहार, रायबरेली। रविवार को चोर समझ कर पीट-पीट कर मारे गए स्व. हरिओम की पत्नी संगीता वाल्मीकि (पिंकी) से नगर पंचायत पंचायत की पूर्व अध्यक्ष शाहीन सुल्तान व उनके बेटे समाजवादी पार्टी महासचिव विधानसभा ऊंचाहार अरशद सुल्तान ने अपने साथियों के साथ जाकर भेंट की और हालचाल जाना। इस अवसर पर शाहीन सुल्तान ने कहा कि सरकार द्वारा पिंकी व हरिओम के पिता को दी गई आर्थिक सहायता लगभग 7 लाख में माता-पिता पत्नी व छोटी बेटी को मात्र डेढ़ डेढ़ लाख दिया गया। ये आर्थिक सहायता ऊंट के मुंह में जीरा सामान है।

स्व. हरि ओम वाल्मीकि जी के परिवार को कम से कम 50लाख रुपए की आर्थिक सहायता व उनकी पत्नी को एक सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की।जिससे माता-पिता पत्नी, बेटी के भरण पोषण के साथ ही बेटी की शादी सकुशल संपन्न हो सके। शाहीन सुल्तान ने स्वर्गीय हरिओम वाल्मीकि जी के परिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी से भी आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

—————————————–

डीएवी पब्लिक स्कूल में हुआ रन फॉर डीएवी का आयोजन

ऊँचाहार, रायबरेली। रविवार को एनटीपीसी ऊंचाहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में रन फॉर डीएवी का शानदार आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के 100 से अधिक छात्र छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता में 2 किमी, 5 किमी और 10 किमी दौड़ में अपने अपने कैटेगरी में प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में 2 किमी में अभिषेक सिंह प्रथम, अर्चित मिश्र द्वितीय ,एवं तृतीय स्थान पर आरव और आलोक मिश्रा संयुक्त रूप से रहे।

डीएवी पब्लिक स्कूल

5 किमी में आदर्श ने प्रथम अंश कुमार ने द्वितीय एवं यश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । 10 किमी में हरिओम दुबे प्रथम एवं अभिषेक यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।जबकि बालिका वर्ग में 2 किमी में हिमानी वर्मा प्रथम, चित्रांशी वैद्य द्वितीय , एवं शालिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि 5 किमी में भावना प्रथम भव्या द्वितीय एवं अन्नपुर्णा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिभा जौहरी ने बधाई संदेश में सभी विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी एवं सभी प्रतिभागियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं में सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और बताया कि अभ्यास में एकाग्रता और निरंतरता से कठिन से कठिन लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं।

समस्त प्रतियोगिताएं विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी मनीष कुमार श्रीवास्तव एवं खेल शिक्षिका सुषमा सिंह के निर्देशन में संपन्न हुई।इस अवसर अमित पांडे, अश्विनी शर्मा, रेखा सिंह,मनोज पौराणिक,अम्बरीष अवस्थी, अजीत शर्मा, आशीष ,सरोज,सुनीता, बृजेश,राकेश, प्रतीक ,महेंद्र,अमित,नेहा रजनी, सीमा,सिद्धार्थ,विनायक,सुबोध विजय, संध्या,अर्पित, रजनीश, सूरज ,ओम प्रकाश,ज्योत्सना,रक्षा, दीपशिखा,अनु,स्मृति,आकांक्षा, साक्षी, सुरभि, ,आशुतोष आदि विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।


कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुई पीसीएस परीक्षा

ऊँचाहार, रायबरेली। रविवार को कस्बे के एच एन इंटर कालेज में पीसीएस की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई।

सेक्टर मजिस्ट्रेट व नायब तहसीलदार शंभू शरण पांडेय ने बताया कि दोनों पालियों में सम्पन्न हुई परीक्षा में 480 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 243 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।जिसमें एक महिला व दिव्यांगों ने प्रतिभाह किया।आयोग के निर्देश के अनुसार प्रवेश पत्र व बायोमेट्रिक जांच के अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।

 

Related Articles

Back to top button