फुटबॉल मैच के दौरान चीख पुकार; ताबड़तोड़ गोलीबारी से 11 की मौत, 12 जख्मी
firing during football match: फुटबॉल मैच के दौरान सशस्त्र हमले में 11 लोग मारे गए और 12 घायल हुए। गिरोहों के बीच हिंसा ने स्थानीय समुदाय में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा किया।
firing during football match: मेक्सिको के गुआनाहुआतो में पच्चीस जनवरी को एक फुटबॉल मैच के दौरान हुई गोलीबारी में 11 लोगों की जान चली गई। इस वारदात में 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हमला लोमा दे फ्लोरेस इलाके में हुआ, जहां लोग खेल देखने के लिए इकट्ठा हुए थे। अचानक हमलावरों ने भीड़ पर हमला बोल दिया और मौके पर ही 10 लोग मारे गए, वहीं एक और व्यक्ति अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ गया।
स्थानीय प्रशासन की ओर से की गई पुष्टि
घटनास्थल पर पहुंचने वाले स्थानीय अफसरों ने बताया कि जख्मी लोगों को आनन फानन अस्पताल भेजा गया और कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस, राष्ट्रीय गार्ड और सेना के जवानों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए व्यापक खोज अभियान छेड़ दिया है।
गुआनाहुआतो राज्य मेक्सिको में सबसे ज्यादा हिंसा से प्रभावित क्षेत्र बन चुका है। यहाँ ड्रग माफिया और गिरोहों के बीच निरंतर संघर्ष जारी है। इन गिरोहों के बीच क्षेत्रीय नियंत्रण को लेकर लड़ाइयाँ आम हो चुकी हैं और इस वजह से राज्य में अपराध और हत्या की दर में वृद्धि देखी जा रही है। यह राज्य औद्योगिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण तो है, मगर गिरोह युद्धों और संगठित अपराध के कारण यहां की स्थिति खतरनाक बनी हुई है।
हमले की वजह क्या
विशेषज्ञों का मानना है कि गुआनाहुआतो जैसे क्षेत्रों में इस तरह के हमले अक्सर दुश्मन गिरोहों के बीच आपसी विवाद या बदला लेने के चलते होते हैं। हालांकि, इस हमले का उद्देश्य फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, मगर यह राज्य में बढ़ती हिंसा और असुरक्षा का संकेत है।
भयानक कांड; पति ने पत्नी समेत 4 रिश्तेदारों को मार डाला, बच्चों ने अलमारी में छिपकर बचाई जान
आपको बता दें कि मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबॉम ने पहले यह दावा किया था कि 2025 तक देश में हत्याओं की दर में गिरावट आएगी और ये बीते एक दशक में सबसे कम हो जाएगी। हालांकि, इस घटना के बाद यह दावा सवालों के घेरे में आ गया है।



