किस्मत के खेल निराले: मंधाना और सेलिना जेटली के जीवन में आया तूफान

साहब ! किस्मत के खेल बड़े निराले होते हैं। कभी पहाड़ जैसी मुसीबत पलभर में दूर हो जाती है, कभी खुशियों से भरा दामन अचानक खाली हो जाता है। खुशियों को किसी की बुरी नजर लग गई, ऐसा सोचकर अंतत: मन को बहलाना पड़ता है। बुरे वक्त में जिस पर गुजरती है, अपना असली दर्द वही जानता है। दूसरे बस ढांढस बंधा कर चले जाते हैं।

सोशल मीडिया पर आजकल दो सेलिब्रेटी की पर्सनल लाइफ की खूब चर्चा हो रही है। एक सेलिब्रेटी खेल जगत से तो दूसरी अभिनय जगत से ताल्लुक रखती हैं। बात भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना और बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली की हो रही है। कड़ी मेहनत व काबिलियत के दम पर स्मृति व सेलिना ने पुरुष प्रधान समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। हालांकि खेल और अभिनय जगत में जिस प्रकार की कामयाबी इन दोनों महिलाओं को मिली है, वैसी पर्सनल लाइफ में नहीं हासिल हो पाई है।

महिला वर्ल्ड कप में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने में स्मृति मंधाना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्हें देश-विदेश से ढेरों बधाइयां मिलीं। इस बीच स्मृति मंधाना की शादी की खबरों ने उनके फैंस को खुश होने का नया अवसर दे दिया। स्मृति को दुल्हन के लिबास में देखने के लिए फैंस की बेतावी निरंतर बढ़ रही थी। सिंगर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल के साथ स्मृति को सात फेरे लेने थे। शादी को लेकर दोनों बेहद उत्साहित थे। शादी से पहले की रस्मों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे थे।

धर्मेंद्र की ये 7 फिल्में कभी रिलीज नहीं हुई

महिला टीम की सभी सदस्यों ने स्मृति के घर जाकर जमकर मनोरंजन किया। शादी के ऐन मौके पर एकाएक बदले घटनाक्रम ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। पलाश-स्मृति की शादी पोस्टपोन होने की खबर ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर वेडिंग पोस्टपोन होने के अनेक कारण सामने आ रहे हैं, मगर सच्चाई क्या है, इस बारे में पलाश और स्मृति ही बेहतर जानते हैं। स्मृति द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट से वेडिंग सेरेमनी के फोटो व वीडियो डिलीट कर दिए जाने से यह स्पष्ट है कि मामला जरूरत से ज्यादा पेचीदा है। आखिर स्मृति मंधाना की खुशियों को किसकी नजर लग गई, यह सवाल उनके फैंस पूछ रहे हैं।

अभिनेत्री सेलिना जेटली का दर्द भी कुछ कम नहीं

उधर, अभिनेत्री सेलिना जेटली का दर्द भी कम नहीं है। सेलिना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपना दर्द जाहिर किया है। उन्होंने लिखा कि जिंदगी ने मुझसे सब कुछ छीन लिया। जिन व्यक्तियों पर भरोसा था, वो चले गए। सेलिना ने पंद्रह साल पहले पीटर हाग से शादी की थी। पीटर मूल रूप से ऑस्ट्रिया के रहने वाले हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अदालत में घरेलू हिंसा का केस दायर किया था। सेलिना ने दस लाख रुपए मासिक भरण पोषण और पचास करोड़ रुपए हर्जाना मांगा है।

21 साल पहले मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद सेलिना सुर्खियों में आई थीं। फिलहाल वह सबसे कठिन दौर का सामना करने को मजबूर हैं। चूंकि उन्हें पति के अलावा तीन बच्चों से भी दूर होना पड़ा है। पीटर हाग जहां ऑस्ट्रिया में हैं, वहीं सेलिना अब मुंबई में रह रही हैं। पीटर के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करते समय उन्होंने जो सुनहरे सपने देखे थे, वह अब टूट चुके हैं। वैसे स्मृति और सेलिना के मामलों में एक बात कॉमन नजर आती है। चर्चाओं के मुताबिक पलाश मुच्छल और पीटर हाग दोनों के गैर महिलाओं के साथ संबंधों के कारण यह विवाद उभरे बताए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button