धर्मेंद्र की ये 7 फिल्में कभी रिलीज नहीं हुई

धर्मेंद्र बॉलीवुड का वो ही-मैन जिसने अपनी दमदार आवाज, लंबी कद-काठी और एक्शन से लाखों दिलों पर राज किया। 60-70 के दशक में वो सुपरस्टार थे, जिनकी फिल्में देखने के लिए थिएटर्स में लंबी-लंबी लाइनें लगती थीं। शोले का वीरू, चुपके चुपके का डॉक्टर परिमल, यमला पगला दीवाना का धरम सिंह हर किरदार में वो अलग ही चमके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके करियर में कई ऐसी फिल्में भी हैं जो बन तो गईं, लेकिन कभी पर्दे पर नहीं उतरीं

हर पल

हर पल में धर्मेंद्र, प्रीति जिंटा, शाइनी आहूजा और ईशा कोप्पिकर लीड रोल में थे। धर्मेंद्र ने प्रीति के पिता का रोल किया था।

देवदास

1970 की फिल्म ‘देवदास’ में धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और शर्मिला टैगोर ने लीड रोल किए थे। फाइनेंशियल क्राइसिस के कारण फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पाई थी।

गुंडा मास्टर

फिल्म ‘गुंडा मास्टर’ में धर्मेंद्र, सुनील शेट्टी और अरमान कोहली लीड एक्टर थे। फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई।

जब धर्मेंद्र को फिल्म निर्माताओं ने रिजेक्ट कर दिया था: हॉकी खिलाड़ी नहीं, हीरो चाहिए

शेर

फिल्म ‘शेर’ में धर्मेंद्र और शम्मी कपूर लीड एक्टर थे। शूटिंग पूरी होने के बावजूद, प्रोडक्शन डिस्प्यूट के कारण फिल्म रिलीज नहीं हुई।

हम में है दम

हम में है दम पूरी होने के बाद भी कभी रिलीज नहीं हुई।

जज्बा

नानाभाई भट्ट के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘जज्बा’ में धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, राजेंद्र कुमार, प्रवीण बाबी, जीनत अमान और हेमा मालिनी लीड रोल में थे।

एक दो तीन

रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘एक दो तीन’ में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी लीड रोल में थे। प्रोडक्शन प्रॉब्लम की वजह से फिल्म अधूरी रह गई।

आपको बता दें कि धर्मेंद्र का करियर 300 से ज्यादा फिल्मों का है लेकिन अनरिलीज्ड प्रोजेक्ट्स की संख्या भी दर्जनों में है। ये दिखाता है कि सुपरस्टार होना आसान नहीं। हर हिट के पीछे कई फ्लॉप और कई अधूरी कहानियां होती हैं।

Related Articles

Back to top button