खेत में किसान की संदिग्ध मौत: परिवार में मचा कोहराम

कृषि कार्य के लिए खेत पर गया था किसान

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जनकपुर निवासी 45 वर्षीय उदल सिंह पुत्र जैसीराम की संदिग्ध हालात में मौत से गांव में सनसनी फैल गई।

थाना उपनिरीक्षक शिव शंकर ने बताया है कि कुछ दिन पूर्व शाम को उदल सिंह गांव में ही स्थिति अपने खेतों की ओर गए थे, लेकिन काफ़ी देर तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने तलाश किया तो वह गांव में ही स्थिति शहीद स्तंभ के पास गंभीर घायल अवस्था में मिले उनके सिर में चोट के निशान थे।

उन्हें तत्काल सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया,जहां बीती रात करीब 9 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उदल सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी मिथलेश,बड़ा बेटा 18 वर्षीय अंकुश,12 वर्षीय प्रियांशु और 6 वर्षीय मयंक हैं। उदल सिंह की मौत की खबर से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जसवंतनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button