प्यार के लिए धर्म की सीमाएं लांघी; डेढ़ साल पहले भागकर की शादी, एक प्रेम कहानी का भयानक अंत

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ है। अलीगोल खिड़की इलाके में रहने वाली 21 वर्षीय महक अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। महक ने डेढ़ साल पहले एक हिंदू युवक विवेक अहिरवार से भागकर शादी की थी। उसके ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि उसके माता-पिता का दावा है कि महक की हत्या की गई है।

ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

महक की माँ गुड़िया ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनका दामाद विवेक और उसके परिवार वाले महक को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उनका दावा है कि आखिरकार उनकी बेटी को मार दिया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

कैसे शुरू हुई थी महक और विवेक की प्रेम कहानी?

विवेक अहिरवार अक्सर अपने पड़ोसी के घर आता-जाता था। इसी दौरान उसकी महक से मुलाकात हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। धर्म और समाज की परवाह किए बिना दोनों ने साथ रहने का फैसला किया।

भागकर की थी शादी, लेकिन फिर बदल गया माहौल

महक की माँ ने बताया कि 7 मार्च, 2024 को विवेक मेरी बेटी को लेकर भाग गया। हमने थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। करीब दो महीने बाद पता चला कि उनकी शादी हो चुकी है और वे इमलीपुरा इलाके में किराए पर रह रहे हैं।

शादी के शुरुआती महीने सामान्य रहे, लेकिन इसके बाद विवेक ने महक से पैसे माँगने शुरू कर दिए।

दहेज और प्रताड़ना के आरोप

युवती की माँ ने कहा कि एक बार लड़की ने कहा कि उसे फ्रिज चाहिए, तो हमने किसी तरह पैसे जोड़कर उसे दिला दिया। लेकिन फिर भी ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। महक मायके भी रही कुछ समय तक।

पहले मिठाई दी और फिर 3 बच्चों का गला रेत दिया, पत्नी के मायके जाते ही पति हैवान बन गया

बाद में ससुराल वालों ने माफी माँगी, जिससे लगा कि सब ठीक हो जाएगा, और लड़की को फिर से ससुराल भेज दिया गया।

घटना के दिन क्या हुआ

महक की माँ ने बताया- 9 अक्टूबर को पूरा परिवार इंदौर गया हुआ था। उसी रविवार को खबर मिली कि महक ने फांसी लगा ली है। जब तक हम झांसी पहुँचे, पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमॉर्टम कर लिया था। हमें बताया गया कि उसने आत्महत्या की है, लेकिन हमें यकीन नहीं हुआ।”

Related Articles

Back to top button