नैनो उर्वरक जागरूकता अभियान के तहत हुआ कृषक गोष्ठी का आयोजन

महराजगंज, रायबरेली। नैनो उर्वरक जागरूकता अभियान के तहत क्षेत्र की सहकारी समिति हरदोई के प्रांगण में वृहद कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक इफको डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने गोष्ठी में प्रतिभाग करने वाले कृषकों को नैनो उर्वरक, सागरिका तथा जैव उर्वरकों के महत्व तथा प्रयोग विधि पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण अनुकूलन के लिए खेतों में नैनो उर्वरकों के योगदान को रेखांकित किया जाय। डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने अत्यधिक उर्वरक के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए रासायनिक उर्वरकों की मात्रा को 50% तक कम कर नैनो उर्वरकों के सहयोग से वांछित फसल उत्पादन लेने की विधि से कृषकों को अवगत कराया।
गोष्ठी में उपस्थित नैनों उर्वरकों द्वारा खेती कर रहे कृषक शंकर से अन्य उपस्थित कृषकों की वार्ता कराई जिसमें श्री शंकर ने कृषक बंधुओ ने अपने बहुत ही अच्छे अनुभव साझा किया इस गोष्ठी में इफको के आम सभा सदस्य दिल्ली विनय वर्मा, हरदोई समिति के अध्यक्ष शिवप्रसाद घुरौना समिति के अध्यक्ष राम विश्वास, प्रगतिशील किसान राम शंकर, ए. डी.ओ. सहकारिता अरुण श्रीवास्तव, कृषि वानिकी हरदोई, टूक, चंदा पुर के सचिव गण सहित 75 कृषकों ने प्रतिभाग किया।



