किसान नेता संदीप कुमार को जान से मारने की धमकी, पुलिस आयुक्त से लगाई सुरक्षा की गुहार

गाजियाबाद। ग्राम रईसपुर निवासी एवं भारतीय किसान यूनियन संघर्ष (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष संदीप कुमार को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। किसान नेता ने इस संबंध में पुलिस आयुक्त से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।

संदीप कुमार ने पुलिस आयुक्त को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने 7 मार्च 2026 को आंचल तेवतिया नाम की युवती के साथ हुए गैंगरेप मामले में पीड़िता की मदद की थी। साथ ही थाना कविनगर में मुकदमा संख्या 0148/2026 दर्ज कराने में भी सहयोग किया था।

उनका आरोप है कि इस मामले में नामजद आरोपी आशीष (पिचकु), तुषार, विशु और सचिन उनसे रंजिश रखने लगे हैं। आरोपी उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने या किसी अन्य व्यक्ति के जरिए फंसवाने की कोशिश कर सकते हैं और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

किसान नेता ने बताया कि इन धमकियों के कारण वह और उनका परिवार भय के साये में जी रहे हैं तथा घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि भविष्य में उनके या उनके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए उक्त चारों आरोपी जिम्मेदार

Related Articles

Back to top button