एसजी शिखर हाइट्स में स्वतंत्रता दिवस व हरियाली तीज का भव्य आयोजन

देशभक्ति से लेकर संस्कृति तक दिखा उत्साह, 300 महिलाओं ने तीज समारोह में लिया हिस्सा

गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित एसजी शिखर हाइट्स सोसाइटी में स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज का भव्य आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के बाद बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता और लेमन रेस आयोजित हुई। बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

वहीं हरियाली तीज समारोह में करीब 300 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल-तिलक के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महिलाओं ने नृत्य, गायन, कविता और शायरी की प्रस्तुतियां दीं। ‘मिसेज तीज 2026’ रैंप वॉक और सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता समारोह का मुख्य आकर्षण रही। मनोरंजक खेलों और सरप्राइज गतिविधियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, महिला सशक्तिकरण और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ लोगों को आपस में जोड़ने का कार्य करते हैं

Related Articles

Back to top button