ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत

शव के कुछ अवशेष नहर के पानी में बहने की आशंका

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत दिल्ली–हावड़ा रेल मार्ग पर सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पश्चिमी यार्ड में स्थित भोगनीपुर गंग नहर पुल के ऊपर एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

ट्रेन संख्या 15269 सावरमती जन साधारण एक्सप्रेस के लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि इंजन के आगे अचानक एक युवक ट्रैक पर आकर बैठ गया,जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना पर थानाध्यक्ष कमल भाटी,उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी व शुभम वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और कुछ ही देर में आरपीएफ के जवान भी पहुंच गए। बताए गए स्थान खंभा संख्या 1166/15 व 17 के मध्य जांच की गई, लेकिन लाइन किनारे केवल शव के मांस का मात्र एक ही टुकड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि शव के अन्य हिस्से नीचे नहर के बहते पानी गिरकर बह गए।

पुलिस को घटना स्थल से मिले शव के अवशेष को सील कर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है। वहीं फॉरेंसिक व डीएनए जांच टीम ने जांच पड़ताल कर रिपोर्ट प्रेषित कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक की शिनाख्त संभव हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button