यूपी चुनाव से पहले सपा का ‘महिला कार्ड’, डिंपल ने किए एक के बाद एक बड़े ऐलान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी बिसात पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने आधी आबादी यानी महिला वोटर्स को साधने के लिए अब तक का सबसे बड़ा दांव खेल दिया है। पार्टी ने मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव को चुनावी अभियान के मुख्य चेहरे के तौर पर आगे कर दिया है।

संसद के मानसून सत्र से लेकर जंतर-मंतर पर युवाओं (Gen Z) के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाने वाली डिंपल यादव अब सीधे तौर पर यूपी की सड़कों पर उतरकर योगी सरकार की नीतियों को चुनौती देंगी। लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा ने महिला केंद्रित कई ऐतिहासिक वादों का रोडमैप पेश किया।

अखिलेश बोले- ‘मुखर बनो’, डिंपल ने किया ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ का ऐलान

प्रेस वार्ता के दौरान जब पत्रकारों ने सवाल पूछने की इच्छा जताई, तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुस्कुराते हुए डिंपल यादव की तरफ इशारा किया और कहा—’मुखर बनो’। इसके बाद मंच संभालते हुए सांसद डिंपल यादव ने साफ शब्दों में कहा कि सिर्फ खोखली बातें करने से महिला सशक्तिकरण नहीं होगा, बल्कि उन्हें वास्तविक प्रतिनिधित्व और आर्थिक स्वतंत्रता देनी होगी।

उन्होंने ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ की घोषणा करते हुए बताया कि सपा सरकार बनने पर हर पात्र महिला के बैंक खाते में सालाना 40,000 रुपये की सीधी आर्थिक मदद भेजी जाएगी और आने वाले वर्षों में इस सहायता राशि में लगातार बढ़ोतरी की जाएगी।

‘सम्मान’ शब्द की महत्ता और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर जोर

डिंपल यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि योजना में ‘सम्मान’ शब्द बेहद सोच-समझकर शामिल किया गया है। हर महिला का पहला अधिकार उसका सम्मान है, जिसका उसकी सामाजिक या आर्थिक स्थिति से कोई वास्ता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सशक्तिकरण का सच्चा मतलब महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना है। योजना में ‘महिला’ शब्द को प्राथमिकता दी गई है ताकि उम्र की किसी सीमा के बिना हर वर्ग और हर आयु की नारी को इसका व्यापक लाभ मिल सके।

छात्राओं को फ्री लैपटॉप, स्मार्टफोन और स्कूल फीस में भारी छूट

सपा ने छात्राओं की शिक्षा और तकनीकी विकास के लिए बड़े वादों की झड़ी लगा दी है। इंटरमीडिएट (12वीं) पास करने वाली हर मेधावी छात्रा को मुफ्त लैपटॉप और महिलाओं को संवाद के लिए स्मार्टफोन दिए जाएंगे। इसके साथ ही बेटियों की सरकारी स्कूलों में पूरी फीस माफ करने और निजी स्कूलों में 50 फीसदी फीस माफ करने की घोषणा की गई है। महिलाओं के हुनर को निखारने और रोजगार से जोड़ने के लिए ‘पीडीए पाठशाला’ की स्थापना की जाएगी।

UP Politics: अखिलेश के बयान पर जयंत और मायावती आमने-सामने, चुनाव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

कामकाजी महिलाओं को महीने में 2 दिन का स्पेशल अवकाश और कार्यस्थल पर सुविधाएं

कामकाजी महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सपा ने हर महीने 2 दिन के आकस्मिक अवकाश (कैजुअल लीव) का प्रावधान करने का वादा किया है। इसके अलावा सभी सरकारी और निजी कार्यालयों में अनिवार्य रूप से आधुनिक महिला शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही, गर्भवती माताओं के लिए समर्पित प्रशिक्षित स्टाफ युक्त एंबुलेंस सेवा, हर तहसील स्तर पर सुव्यवस्थित वृद्धाश्रम व जेरिएट्रिक केयर यूनिट और पूरे उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में आजीवन फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button