महंगे सप्लीमेंट छोड़िए; जिम जाने से पहले बस ये 1 फल खाएं, वर्कआउट में दिखेगा 2 गुना दम
Exercise tips to build muscle: जिम जाने से पहले फल खाने के फायदे जानें। ये शरीर को तुरंत ऊर्जा और पोषक तत्व प्रदान करते हैं, जिससे आपकी एक्सरसाइज और फिटनेस रूटीन बेहतर बन सकती है।
Exercise tips to build muscle: जिम जाने से पहले कुछ लोग ब्लैक कॉफी पीते हैं तो कुछ लोग प्रोटीन का सेवन करते हैं लेकिन फल खाकर भी आप शरीर को इंटेंस फिजिकल एक्टिविटी के लिए तैयार कर सकते हैं। फलों में ऐसे कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं। इससे मांसपेशियों को भी तुरंत ताकत मिलती है।
फल हल्के होते हैं और आसानी से पच जाते हैं। साथ ही यह शरीर को कई पोषक तत्व भी देते हैं जो एक्सरसाइज के दौरान आपके बहुत काम आते हैं। पर कौन से फल आपको जिम जाने से पहले खाने चाहिए? आईये जानते हैं।
कसरत से पहले खाएं ये फल
जाने माने डॉक्टर प्रिया प्रसाद कहते हैं कि जिम जाने से पहले आप केला, सेब या संतरा खा सकते हैं। पहले बात केलों की। इसमें आसानी से पचने वाले कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो तुरंत एनर्जी देते हैं। इससे एक्सरसाइज के दौरान आपको थकान या कमजोरी नहीं लगती। केलों में पोटशियम और मैग्नीशियम भी होता है जो मांसपेशियों के सिकुड़ने और रिलैक्स होने में मदद करता है। इससे मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द कम होता है।
एक्सरसाइज से पहले आप सेब भी खा सकते हैं। इसमें फाइबर और नेचुरल शुगर होती है जो खून में धीरे-धीरे पहुंचती है। इससे शरीर को लंबे वक्त तक एनर्जी मिलती है। जिससे वर्कआउट के दौरान थकान महसूस नहीं होती। फिर चाहे आप वेट ट्रेनिंग कर रहे हो या फिर कार्डियो।
माइंडफुल ईटिंग: वजन घटाने का वो तरीका जिसमें आपको भूखा नहीं रहना पड़ता
तो वहीं जिम जाने से पहले आप संतरे खा सकते हैं। यह एनर्जी देते हैं और शरीर को हाइड्रेट भी रखते हैं। एक संतरे में लगभग 86 से 87% पानी होता है। इनमें विटामिन सी भी होता है जो टिश्यूस यानी ऊतकों की रक्षा करता है। उन्हें नुकसान से बचाता है। साथ ही इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनाता है जो हार्ट ट्रेनिंग के बाद कुछ समय के लिए कमजोर पड़ जाता है। इसलिए एक्सरसाइज से पहले आप केला, सेब या संतरे में से कोई भी फल खा सकते हैं।



