शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

गाजियाबाद। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष सतेन्द्र यादव ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में सतेन्द्र यादव ने कहा कि भगत सिंह का जन्म 1907 में लायलपुर जिले के बंगा गांव में हुआ था, जो वर्तमान में पाकिस्तान में है। उन्होंने बताया कि भगत सिंह का परिवार क्रांतिकारी विचारों से प्रभावित था और उनके माता-पिता ने बचपन से ही उनमें देशभक्ति एवं अन्याय के खिलाफ संघर्ष की भावना विकसित की।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज कुमार शर्मा होदिया ने कहा कि भगत सिंह का नाम ही देशभक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए काफी है। उन्होंने देश के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त शोषण और असमानता को दूर करने के लिए भगत सिंह के विचारों को समझने की जरूरत है।

महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना ने कहा कि भगत सिंह ने कम उम्र में ही देश की आजादी का सपना देखना शुरू कर दिया था। उन्होंने लाहौर षड्यंत्र मामले में राजगुरु और सुखदेव के साथ उनके संघर्ष का भी उल्लेख किया।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुजीत तिवारी ने भगत सिंह के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके लिए क्रांति का आधार विचार और चेतना थे। उन्होंने भगत सिंह के प्रसिद्ध विचारों का उल्लेख करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों और देशप्रेम से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश-बिहार प्रभारी अनिल सिन्हा ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में भगत सिंह का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। उन्होंने कहा कि मात्र 23 वर्ष की आयु में देश के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले भगत सिंह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर अनिल मिश्रा, राजेंद्र यादव, अनुपम अग्रवाल, राजेंद्र गौतम, नरेंद्र कुमार, उमेश पांडे, पंडित अशोक भारतीय, राम गणेश सिंह, राम नरेश ठाकुर, राजकुमारी यादव, हरीश शमी, संजय कुमार, कमल यादव, विनोद अकेला, मुकेश शर्मा, महेश पांडे, ललन, आरपी शुक्ला, गिरीश मिश्रा, दीपक वर्मा, गोपाल सिंह, प्रदीप कुमार, प्रवीण कुमार, चेतना पवार, आस्था पवार, अनिल दुबे, राजेश कुमार श्रीवास्तव, तेजेंद्र कुमार, हरिशंकर वर्मा, शेखर, वीरेंद्र कुमार कंडेरा, विनोद गुप्ता, विकास सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विनोद अकेला ने किया।

Related Articles

Back to top button