डॉ. हेमेंद्र ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

जसवंतनगर,इटावा। हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट तक शिक्षा ग्रहण करने वाले होनहार टॉपर विद्यार्थी एवं कटरा पुख्ता के चौक मोहल्ले में अस्थाई निवासी रहे डॉ. हेमेंद्र अग्रवाल को अमेरिकन कॉलेज ऑफ फिजीशियन की प्रतिष्ठित फैलोशिप से नवाज़ा गया।
स्पंदन हॉस्पिटल के वरिष्ठ परामर्शदाता फिजीशियन एमडी मेडिसिन एवं निदेशक डॉ.हेमेंद्र अग्रवाल को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अमेरिकन कॉलेज ऑफ फिजीशियन (एफएसीपी) की प्रतिष्ठित फैलोशिप से सम्मानित किया गया है। यह फैलोशिप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा जगत में एक महत्वपूर्ण पहचान मानी जाती है,जो किसी भी चिकित्सक को उसकी विशेषज्ञता,नैतिक मूल्यों और सेवा भावना के आधार पर प्रदान की जाती है।
डॉ.अग्रवाल पिछले कई वर्षों से आगरा में मरीजों की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं और उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में अपनी निपुणता और समर्पण से एक विशेष पहचान बनाई है। इस सम्मान के मिलने के उपरांत न केवल उनके परिवारजनों ने, बल्कि उनके सहयोगी चिकित्सकों, मित्रों समाजसेवी संस्थाओं और जसवंत नगर, इटावा एवं आगरा के चिकित्सा समुदाय ने उन्हें हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं।
सभी ने आशा जताई है कि डॉ. हेमेंद्र अग्रवाल इस उपलब्धि को एक नई प्रेरणा मानते हुए न केवल इटावा, आगरा, बल्कि पूरे भारत का नाम वैश्विक स्तर पर और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।
डॉ.हेमेंद्र अग्रवाल को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई देने वालों में नगर की प्रमुख समाजसेवी संस्था लायंस क्लब जसवंतनगर के समस्त पदाधिकारी अध्यक्ष लायन सर्वेश कुमार गुप्ता हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज, जसवंतनगर के प्रबंधक राहुल गुप्ता, प्रधानाचार्य संजीव कुमार एवं समस्त शिक्षक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता विनोद यादव रामलीला समिति के उप प्रबंधक वरिष्ठ समाजसेवी अजेंद्र सिंह गौर, प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू, संजीव गुप्ता बंटू,विनय पांडेय,ऋषिदीप गुप्ता, अभिषेक गांगलस आलोक, सत्य प्रकाश गुप्ता, अतुल गुप्ता एवं भारत विकास परिषद जसवंतनगर के पदाधिकारियो ने नें उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।



