श्रद्धा मनाई गई डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती
बचपन प्ले स्कूल के नन्हें मुन्हें छात्रों को बढ़ाया बाबा साहब का पाठ

जसवंतनगर,इटावा। हाईवे स्थित बचपन प्ले स्कूल में सोमवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल दीक्षित द्वारा डॉ.अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
इस अवसर पर राहुल दीक्षित ने बच्चों को संबोधित करते हुए डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता होने के साथ-साथ सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने जीवनभर अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए समाज के पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए संघर्ष किया।
उन्होंने बच्चों को डॉ. अंबेडकर के आदर्शों से प्रेरणा लेने और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को उनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा और सभी ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।



