नींद की झपकी से पिकअप पलटी: चालक घायल

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के ओवर ब्रिज पर देर रात आगरा की तरफ से आ रही एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप के चालक को नींद की झपकी आने से पिकअप पलट गई जिसमें चालक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार बोलोरो पिकअप चालक अजय पुत्र वीरेश निवासी सैदपुर कहरी थाना बरनाहल जनपद मैनपुरी दिल्ली से पिकअप गाड़ी में अंडा फार्मिंग लोड कर कानपुर डिलीवर करने जा रहा था। बुधवार की देर रात थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग ओवर ब्रिज पर आगरा से इटावा जाने वाली सड़क पर पहुंचा तो पिकअप चालक अजय को नींद का झोंका आ गया जिससे पिकअप गाड़ी सड़क पर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कमल भाटी ने घायल चालक अजय को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।वही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे इंसिडेंट मैनेजर सुनित चौहान की मदद से हाइड्रा मशीन द्वारा सड़क किनारे खड़ा करा कर बाधित हो रहा यातायात को सुचारु कराया।


