रोटरी क्लब गाज़ियाबाद विकास द्वारा भव्य श्रीराम दीपोत्सव का आयोजन, रामभक्ति के रंग में रंगी शाम

गाज़ियाबाद। रंग-बिरंगी रोशनी और भक्ति भाव से ओत-प्रोत माहौल में रोटरी क्लब गाज़ियाबाद विकास द्वारा आयोजित श्री राम दीपोत्सव का भव्य आयोजन दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को होटल वेस्ट व्यू, जी.टी. रोड, गाज़ियाबाद में बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मनोरंजक गेम्स से हुई, जिसका संचालन कल्पना मंगला ने किया। इस दौरान क्लब अध्यक्ष रो० कैलाश गोयल एवं निर्मल गोयल ने मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित गुप्ता, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दीपक गुप्ता, तथा सचिव रो० कैलाश मंगला और कल्पना मंगला के साथ मिलकर सहायक गवर्नर मोहिन्दर सिंह, संदीप मिगलानी, गौरव भार्गव, नरेश ढिंगरा एवं भूषण चौहान का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा अवंतिका के बच्चों द्वारा प्रस्तुत रामलीला, जिसे कैलाश मंगला और कल्पना मंगला ने विशेष रूप से तैयार किया था।

रामलीला के मंचन ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। मानो रामायण के दृश्य सजीव रूप में आंखों के सामने उतर आए हों।मान्या कपिला ने भगवान श्रीराम की भूमिका निभाकर सबका मन मोह लिया। अयोध्या लौटने पर जब श्रीराम-सीता रथ में विराजमान होकर पधारे, तो दर्शकों में उनका आशीर्वाद लेने की होड़ सी लग गई। पूरा वातावरण “जय श्रीराम” के जयघोषों से गूंज उठा और भक्ति रस में सराबोर हो गया।यह आयोजन न केवल एक सामाजिक उत्सव रहा बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव भी बना, जिसने समाज में सांस्कृतिक चेतना और रामभक्ति का संचार किया।

रोटरी अध्यक्ष कैलाश चन्द गोयल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार जताया, विशेष रूप से रंजना कपिला का, जिन्होंने रामलीला के मंचन में विशेष सहयोग किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे रो० विनीत माहेश्वरी, रो० संजय गर्ग, रो० विजय जिन्दल, रो० सतीश गर्ग, रो० सहदेव भारद्वाज, रो० नलिन गोयल, रो० बी.के. बंसल, रो० नरेश जिन्दल, रो० आनन्द प्रकाश, रो० राजेश अग्रवाल, रो० अरविंद गर्ग, रो० दिनेश गर्ग, रो० सतीश अग्रवाल, रो० सुनील गर्ग, रो० नवीन खुराना, रो० अतुल जैन, रो० पुनीत गर्ग, रो० विनीत कुमार, रो० विजय अग्रवाल, रो० पवन गुप्ता, रो० कुलदीप रोहतगी, रो० राजीव अग्रवाल, रो० कुलदीप कहोली, रो० योगेश गर्ग, रो० नीरज गुप्ता, तथा महिला सदस्याओं में रेनू अग्रवाल, उर्मिल अग्रवाल, रेखा गर्ग, दीपिका रोहतगी, बीना अग्रवाल, प्रीति सिंह, बबीता गर्ग, चम्पा जिन्दल, सरोज बंसल, मोनिका गर्ग, कल्पना मंगला, निर्मल गोयल, रचना खुराना, शिखा माहेश्वरी, अंजू अग्रवाल, अनिता भारद्वाज, मनीषा गर्ग, रीमा गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, सोमलता गर्ग, रितु जिन्दल, कमलेश, प्रिति सिंघल, कमलेश अग्रवाल, नीलम गर्ग, तूलिका गर्ग, आरूषी गोयल, दया अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

विजय जिन्दल ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का धन्यवाद दिया

Related Articles

Back to top button