ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में डोंगल किए जमा

ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों का विरोध प्रदर्शन जारी

ऊसराहार,इटावा। ताखा विकास खण्ड में सोमवार दोपहर समय करीब 1 बजे ताखा में ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग के कर्मचारियों ने ऑनलाइन उपस्थिति और गैर-विभागीय कार्यों के विरोध में अपने डीएससी डोंगल जमा कर दिए हैं। यह कदम प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सामूहिक सत्याग्रह के तहत उठाया गया है।

खंड विकास कार्यालय में सभी सचिवों ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को अपने डोंगल सौंपे और उनकी प्राप्ति स्वीकार करने का अनुरोध किया। सचिवों का कहना है कि ऑनलाइन उपस्थिति और गैर-विभागीय कार्यों के कारण उनका कार्यभार बढ़ गया है, जिससे उनके मूल पंचायत कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

डीएससी डोंगल जमा करने वालों में संजीव यादव,सुधीर सिंह,विवेक यादव,मृदुल शाक्य,पंकज यादव सहित अन्य सचिव शामिल रहे

सचिवों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता,तब तक उनका सत्याग्रह जारी रहेगा। वहीं, विभागीय अधिकारियों ने इस मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button