रीजेंसी और मेदांता अस्पताल के डॉक्टर कल करेंगे निःशुल्क इलाज
डलमऊ ब्लॉक के बलीपुर में कल आयोजित किया जाएगा विशाल चिकित्सा शिविर

रायबरेली। ग्रामीणों की निरोगी काया और उनके सेहत दुरुस्त करने का ख्याल समाजसेवी विकास सिंह सदैव रखते हैं। अपने बाबा की याद में शनिवार को डलमऊ ब्लॉक के बलीपुर गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करते हैं। शनिवार को बलीपुर गांव में आयोजित होने वाले चिकित्सा शिविर में कानपुर की रीजेंसी और लखनऊ मेदांता अस्पताल के डॉक्टर से लेकर जिले के चिकित्सक फ्री में इलाज करेंगे।
डलमऊ ब्लॉक के बलीपुर गांव निवासी और वीसीसी कंस्ट्रक्शन के मालिक विकास सिंह विगत 10 वर्षों से अपने दिवंगत बाबा जी की याद में लगातार अपने पैतृक गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर रहे हैं। इस बार भी 20 दिसंबर को बलीपुर ब्लाक डलमऊ में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं निःशुल्क जाँच शिविर का आयोजन करवाया जा रहा है। इस बार भी बलीपुर के मैदान में प्रातः 11 बजे से चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में जांच व परामर्श के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायबरेली, सिमेंहस हॉस्पिटल रायबरेली, कानपुर रीजेंसी हॉस्पिटल व मेदांता के प्रतिष्ठित डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा।
समाजसेवी विकास सिंह ने कहा कि डलमऊ की जनता से लेकर जिले के लोग इस शिविर में जरूर आए। उनके सर्मथकों ने कहा कि विकास सिंह द्वारा किया जा रहा यह कार्य न जाने कितने घरों में रोशनी का काम करेगा। आप जैसे दीपक से डलमऊ जगमग है।



