मानदेय न मिलने से आहत पंचायत मित्रो ने की दस दिवसीय कलम बंद हड़ताल की घोषणा

महराजगंज, रायबरेली। लगातार मानदेय न आने तथा सरकार द्वारा रोजगार सेवकों की मांगो को अनदेखा किए जाने से आहत पंचायत मित्रो ने दस दिवसीय कलम बंद हड़ताल की घोषणा कर बीडीओ को सम्बोधित ज्ञापन सौपा है।

बुधवार को ब्लाक परिसर में दिए गए ज्ञापन में रोजगार सेवकों ने बताया की अपने संगठन उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के निर्देश पर दिनांक 16 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक दस दिवसीय कलम बंद हड़ताल की जाएगी।

इस दौरान किसी प्रकार का कार्य रोजगार सेवकों द्वारा नहीं किया जाएगा। मालूम हो की विगत कई माह से अपनी मांगो को लेकर आंदोलनरत रोजगार सेवकों की मांगो को लेकर मौजूदा सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही वही 11 माह से मानदेय न मिलने के चलते रोजगार सेवकों के ऊपर पारिवारिक गुजर बसर की चिंता मुँह बाए ख़डी है किन्तु बार बार आश्वासन के बावजूद इन कर्मियों की समस्याओ के निराकरण को लेकर सरकार कोई रुख नहीं अपना रही जिससे आजिज होकर कर्मी हड़ताल को विवश है।

ज्ञापन देने के दौरान ब्लाक अध्यक्ष रोजगार सेवक संघ कुलदीप सिंह के नेतृत्व में अविनाश मिश्रा, संदीप वर्मा,देशराज रावत,श्याम सुंदर, आशा देवी, अवधेश कुमार,राजेंद्र कुमार, सुरेश कुमार सहित दर्जनो कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button