नवागत पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने संभाला कार्यभार
जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का दिया भरोसा

सुलतानपुर। जनपद में नवागत पुलिस अधीक्षक के रूप में चारू निगम ने शुक्रवार को सुलतानपुर पुलिस कार्यालय में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए स्पष्ट किया कि अपराध और अव्यवस्था के प्रति सख्त रुख अपनाया जाएगा।
लोगों ने पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान जनपद में बढ़ती ट्रैफिक समस्याओं, साइबर अपराध और जमीनी विवाद जैसे संवेदनशील मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने आश्वासन दिया कि ट्रैफिक प्रबंधन, साइबर अपराध नियंत्रण तथा भूमि विवाद से जुड़े मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता के बीच रहकर कार्य करेगी और शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अपराध को बख्शा नहीं जाएगा



