डाक कांवड़ यात्रियों के स्वागत में उमड़े भक्त

परशुराम सेवा समिति ने भी किया स्वागत

इकदिल,इटावा। इकदिल क्षेत्र से सिंगीरामपुर के लिए 22 डाक कांवड़ियों का जत्था रवाना हुआ। इस अवसर पर परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने समिति के पदाधिकारियों के साथ डाक कांवड़ियों का परशुराम पट्टिका पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान नगर अध्यक्ष गोपाल मिश्रा,श्रीकांत दुबे,नवीन मिश्रा,विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे। समिति पदाधिकारियों ने कांवड़ियों की यात्रा मंगलमय होने की कामना के साथ स्वागत सम्मान किया। यात्रा प्रस्थान करने वालों में स्वामी नरेश्वर महाराज,मरदान सिंह बाबा,शिवेंद्र मिश्रा, बृज किशोर,मोनू,शिवम, विकास,मोहन,आशीष, रमन,गोपाल,छोटू,सोनू, अभिषेक,करण,अर्जुन, सोनू,गोपाल,नितिन, कृष्ण,साहिल,मोदी आदि शामिल थे l

Related Articles

Back to top button