शिव भक्तों ने चखा पूड़ी सब्जी का भंडारा

भरथना,इटावा। देवों के देव महादेव के पावन मास श्रावण के तीसरे सोमवार को शिवभक्तों ने कस्बा के बकेवर रोड स्थित ग्राम मोढादेव गेट पर स्थापित शिव मन्दिर पर पूजन अर्चन उपरान्त प्रसाद वितरण कराया। साथ ही बम-बम भोले के उद्घोषों से समूचा माहौल भक्तिमय कर दिया।

श्रावण मास के तीसरे सोमवार को युवा शिवभक्तों गोल्डी सरदार, विवेक यादव, डा0 अभिनव, अनुज, पंकज कुमार, आनंद, आशीष, अनुराग, सोनू, अतुल, अजय, प्रशांत शर्मा, पुनीत, विनीत आदि ने बकेवर रोड स्थित ग्राम मोढादेव गेट पर बने भोले बाबा के मन्दिर पर प्रातः पूजन अर्चन किया। तदुपरान्त श्रद्धालु राहगीरों को पूडी-सब्जी का प्रसाद वितरण किया। इस दौरान सैकडों की संख्या में राहगीरों व स्थानीय लोगों ने प्रसाद चखकर महादेव के जयघोषों से समूचा वातावरण गुंजायमान कर दिया।

Related Articles

Back to top button