2026 Rajya Sabha Elections: BJP की टेंशन क्यों बढ़ गई, ये नेता बने वजह

2026 Rajya Sabha Elections: यूपी में भाजपा के सामने नई चुनौतियां राजभर और निषाद जैसे सहयोगियों की भूमिका क्या होगी? जानिए पूरा विश्लेषण।

2026 Rajya Sabha elections: उत्तर प्रदेश की सियासत में इलेक्शन कभी पूरी तरह खत्म नहीं होते। पंचायत चुनाव की धूल अभी बैठी भी नहीं है कि अब राज्यसभा चुनाव की रणनीतियों ने राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ा दी है।

होने वाले 2026 Rajya Sabha elections भाजपा के लिए सिर्फ एक और चुनाव नहीं है बल्कि यह कई स्तरों पर पार्टी की रणनीतिक ताकत और सहयोगी दलों के साथ संबंधों की अग्निपरीक्षा है।

क्यों मुश्किल में आ सकती है बीजेपी की जीत की मशीनरी

भले ही उप्र और केंद्र में भाजपा की सरकार है, मगर पार्टी को अब भी अपने पुराने दर्द क्रॉस वोटिंग और सहयोगियों की अस्थिरता का डर सता रहा है। योगी सरकार के दो बड़े सहयोगी, संजय निषाद (निषाद पार्टी) और ओपी राजभर (सुभासपा), ऐसे नेता माने जाते हैं जो वक्त और मौके के अनुसार पाला बदल सकते हैं।

बिहार में एनडीए का सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय, ये पार्टी सबसे ज़्यादा सीटों पर लड़ेगी

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो यदि इन नेताओं को मनचाही हिस्सेदारी और राजनीतिक सम्मान नहीं मिला, तो वे एनडीए से अलग होकर विपक्ष की नाव पर भी सवार हो सकते हैं।

राजनीतिक गलियारों में विपक्षी बागियों की भूमिका

एक और चुनौती भाजपा के सामने है विपक्ष के असंतुष्ट नेताओं को साधना। समाजवादी पार्टी से निष्कासित कुछ विधायक और निर्दलीय विधायकों का समर्थन भाजपा को मिलने की उम्मीद है, मगर यह समर्थन पक्का नहीं है। इन नेताओं को अपने साथ लाना और उनके हितों का ध्यान रखना भाजपा के लिए आसान नहीं होने वाला।

बीजेपी अब केवल जातीय समीकरणों पर ही भरोसा नहीं कर रही। पार्टी को यह समझ आ गया है कि स्थानीय नेताओं और जमीनी कैडर को नज़रअंदाज करना भारी पड़ सकता है। ऐसे में प्रत्याशी चयन से पहले जिला और मंडल स्तर के नेताओं की राय को भी तवज्जो दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button