उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल तिलक नगर कॉलोनी से व्यापार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारी साथी इकट्ठा हुए
नगर सिटी मजिस्ट्रेट को सोपा ज्ञापन संदीप अग्रवाल सोनी

रामपुर। शहर के कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यालय पर पहुंच कर व्यापारी व पदाधिकारी नए कलेक्ट पहुंच कर कृषि उत्पादन मंडी समिति के खिलाफ विरोध जताया साथ ही नगर मजिस्ट्रेट सालिकराम महोदय से वैठक के माध्यम से अवगत कराया की मंडी समिति में कितनी समस्याएं हैं इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि नवीन फ्रूट और सब्जी मंडी में जो दुकाने हैं वह बहुत छोटी बनाई गई है दुकानों के आगे चबूतरे भी दिए गए हैं वह ऊपर से खुले हुए हैं उन पर कोई साया नहीं दिया गया है।
जब मंडी शिफ्ट हुई थी तो फ्रूट और सब्जी मंडी दुकान वालों ने चबूतरे के ऊपर टिरपाल लगाकर टीन सैड लगवाए थे वह जब से लगे हुए थे जिससे फ्रूट और सब्जी को बारिश के पानी और धूप से बचाया जा सके छोटी दुकानों में जगह ही नहीं है कि फुल गाड़ी का माल उतार कर रखा जा सके।
मंडी प्रशासन की मनमानी द्वारा दुकानों के आगे लगे टीन शैडो को जेसीबी द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है।
धुवस्तीकरण की सूचना व जानकारी मंडी सचिव द्वारा किसी भी दुकानदार को लिखित में नहीं दी गई जो नियम विरोध लाखों रुपए के टीन सेट बर्बाद कर दिए गए फ्रूट और सब्जी मंडी की छोटी दुकानों में फ्रूट और आलू प्याज और किसानो की सब्जी बर्बाद हो रही है काफी बड़ा नुकसान हुआ है और जब भी कोई चुनाव होता है तो मंडी समिति में वोटिंग मशीन पेटियां रखी जाती है जिससे व्यापारियों को सड़कों पर आना पड़ता है।
इस समस्या को भी ध्यान में रखते हुए चुनाव की वोटिंग मशीन व पेटिया कहीं और शिफ्ट कराई जाए साथ ही मांग कीस की मंडी समिति द्वारा दुकानों के आगे चबूतरो पर सेट लगावाए जाएं नवीन मंडी में लगभग 75 प्रतिशत जमीन खाली है उसमें दुकान और पक्के टीन शैड बनवाकर दिए जाएं जिससे जो लोग खुले स्थान पर बेचने का कार्य करते हैं वह किसानों का माल वारिस के पानी व धूप में खराब होता है जिससे उनको सुविधा हो सके और उनकी जो बर्बादी और नुकसान हो रहा है उसे बचाया जा सके नवीन मंडी में ए श्रेणी सी श्रेणी व वी श्रेणी की दुकाने बनना आवश्यक है नवीन मंडी में गेट तीन बने हुए हैं।
जिसमें केवल एक ही गेट से यातायात का आवागमन हो रहा है जिससे समस्या यह उत्पन्न होती है की गल्ला मंडी सब्जी मंडी व फ्रूट मंडी में काफी संख्या में गाड़ियां आती हैं और जब मंडी में गेहूं और धान की खरीद होती है तो और अधिक वाहन का आवागमन होता है जिससे मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या बनती है जो काफी नियंत्रण नहीं हो पाती है मांग की जाती है की मंडी में दूसरा गेट भी चालू कराया जाए।
जिससे आने और जाने के लिए यह तैयारी सुचारू रूप से चल सके पीने के पानी के लिए सब्जी मंडी में हेड पंप लगे हैं जिसमें पानी पीने लायक नहीं है जांच कर स्वच्छ शीतल जल उपलब्ध कराया जाए नवीन मंडी में जल भराव की समस्या रहती है उसको ठीक कराया जाए ।
नल और नालियों की सफाई कराई जाए इन सारी बातों को सुनकर नगर में स्टेट महोदय ने आश्वासन दिया कि आपकी यह सारी समस्याओं का समाधान मंडी समिति में कराया जाएगा आगे से कोई दिक्कत नहीं होगी बैठक मंडी समिति के मुद्दों पर ही रही।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी , मंडल अध्यक्ष अब्दुल बासिक, प्रदेश मंत्री पप्पू खान नगर अध्यक्ष महफूज हुसैन ,बाबू खान, दिलशाद अहमद फहीम अहमद प्रदेश संगठन मंत्री, शादाब खान, साहब खान,गोपाल शर्मा, अब्दुल कादिर शराफत का आदि सैकड़ो की संख्या में व्यापारी व पदाधिकारी मौजूद रहे



