भाजपा राज में ऊँचाहार का विकास अवरुद्ध : इंजी0 वीरेंद्र यादव

ऊँचाहार, रायबरेली। किसानों और आम जनमानस की समस्याओं को लेकरसमाजवादी पार्टी ने तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया है। जिला अध्यक्ष इंजी0 वीरेंद्र यादव की अगुवाई में हजारों कार्यकर्ताओं व सपा के नेताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में धरना देकर जनहित में महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम ऊँचाहार के माध्यम से दिया गया है।
धरना को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेन्द्र यादव ने कहा कि आज तहसील क्षेत्र के किसानों को साधन सहकारी समितियों में यूरिया, डीएपी खाद नहीं मिल रही है।
खाद के नाम पर किसानों को दर दर भटकना पड़ रहा है।किसान निराश एवं असहाय है,क्षेत्र की ड्रेनों में सफ़ाई नहीं होने के कारण हज़ारों एकड़ धान की फसल जलमग्न होकर नष्ट हो रही है। नहरों में पानी नही आ रहा है, ऊँचाहार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर भारी डंपर वाहनों के चलने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं।घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर में गलत रीडिंग के कारण आर्थिक शोषण का शिकार होना पड़ रहा है।
क्षेत्र के अधिकांश ग्रामीण एवं जिला मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण दुर्घटना में लोगों की जानें जा रहीं हैं।आवारा पशुओं के द्वारा किसानों की फसल चौपट की जा रही है, साथ ही राहगीर भी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे। किसानों को उनकी फसलों का वाजिब डैम नही मिल पा रहा है।
सरकारी चिकित्सालयों में दवाओं का टोटा है आये दिन चिकित्साकर्मी नदारत रहते हैं, सहित अनेकों जन समस्याओं के समाधान की माँग की।जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार में ऊँचाहार का विकास अवरुद्ध हो गया है लोग बेहाल हैं।
वहीं विधायक बछरावा श्यामसुन्दर भारती ने कहा कि योगीराज में सरकारी अधिकारी कर्मचारी आमलोगों की अनदेखी कर रहे है इनका जनसमस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। बीजेपी सरकार तानाशाही के पथ पर अग्रसर है।इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ों लोगों ने जनहित में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से पंद्रह दिनों में समस्याओं के निराकरण की माँग की गयी।
इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष जगदेव यादव,रेहान कजियाना,डा. शशिकांत शर्मा, शिवमूर्ति सिंह राना, आफ़ताब अहमद रज्जू ख़ान, ओपी यादव, चौ.सुरेश निर्मल, हसनैन ख़ान, अरशद सुल्तान,महेंद्र सोनकर, नरेंद्र यादव, छविनाथ यादव, राम अभिलाख यादव, याकूब प्रधान, आकाश मौर्या,जिला उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह, राजेश मौर्या, राजेंद्र यादव, जिला महासचिव मो. अरशद खान, प्रदीप तिवारी, शुभम लोहिया,महेश यादव, देवनाथ पाल, शुभम पाल, सरफराज रायनी, पुत्तन सिंह यादव, संदीप शुक्ला, विनायक सोनकर, राजीव गौतम, अजय यादव, शकील मंसूरी,देवराज यादव, डा.जावेद, सौरभ पासी, मो. मुशीर, श्रवण आज़ाद, आशुतोष यादव, रामनरेश यादव, आलोक कुमार,लालजी यादव, गौश प्रधान, अनुराग यादव, रत्नेश यादव, शिवदुलारी यादव, गुड़िया यादव, डा.यूसुफ़ मंसूरी, डा.जावेद, अजय यादव, हसनैन मंसूरी, हरीश यादव, महमुदुल हसन, विकास मौर्या, जंगबहादुर, साहब दीन,समर बहादुर यादव,चंद्रप्रकाश आज़ाद, अवधेश यादव, राधेश्याम लोधी, रिजवान, रामसरन प्रधान, विजय यादव,मदन यादव,वृन्दावन यादव, पप्पू कोटरा, राजेंद्र मौर्य, अभय यादव, अनूप यादव, जय सिंह यादव, कर्मवीर यादव, मो.अज़ीम, अमर यादव सहित सैकड़ों लोगों द्वारा ऊँचाहार कस्बे से चलकर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया।



