नदी-नहर के मोड़ बने खतरनाक: दो कार खाई में गिरी

कन्नौज-इटावा हाइवे के सेंगर नदी मोड़ पर पूरा परिवार और तुरैया नहर मोड़ पर भाई-बहन मौत के मुंह से बचे

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कन्नौज-इटावा हाईवे स्थित सेंगर नदी के पुल का मोड़ और तुरैया नहर पुल का मोड़ खतरनाक बने हुए हैं।
उक्त खतरनाक मोड़ से पहले संकेतांक सूचना बोर्ड नहीं लगे होने के कारण अधिकांश वाहन चालक धोखा खाते हुए अनियंत्रित होकर मय वाहन के खाई में गिरकर दुर्घटना ग्रस्त हो जाते हैं।

बीते दिन शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम तुरैया नहर पुल के खतरनाक मोड़ पर घटित हुई, सुबह करीब 7 बजे एक लग्जरी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने के साथ तेज रफ्तार पानी के वहाब में बह रही श्रीगंग नहर में डूबने से बच गई। उक्त कार में सवार भाई-बहन समेत दोनों लोग मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बच गए। कार बहन चला रही थी जबकि उसका भाई आगे वाली सीट पर बैठा था।

वहीं दूसरी घटना क्षेत्र के कन्नौज-इटावा हाईवे स्थित ग्राम झिदुआ के समीप सेंगर नदी के पुल के खतरनाक मोड़ पर घटित हुई,शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे बिना संकेतांक सूचना बोर्ड के खतरनाक मोड़ पर एक लग्जरी का जो भरथना से इटावा मरीज को इलाज के लिए जा रही थी,अचानक खतरनाक मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी,गनीमत रही कि कार में सवार भरथना के गिरधारीपुरा निवासी एक युवा पति-पत्नी,एक मासूम बच्ची व माता-पिता समेत पांच लोगों का पूरा परिवार खुद की मौत का मंजर देख बाल-बाल बच गए।

हालांकि दोनों घटनाओं में कार में सवार सभी लोग मामूली चोटिल होकर सुरक्षित बच गए और कोई हताहत नहीं हुआ।

बावजूद वाहन स्वामियों और चालकों ने प्रशासन से ऐसे सभी खतरनाक मोड़ों को सीधा कराने और संकेतांक सूचना बोर्ड लगाए जाने की मांग की है। ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।

Related Articles

Back to top button