MCD उपचुनाव जीतकर भी फेल BJP, AAP बोली- इस वजह से रेखा गुप्ता की कुर्सी अब नहीं बचेगी

delhi mcd election results 2025: दिल्ली में आज सुबह से ही MCD के 12 वार्डों के उपचुनाव के नतीजे चर्चा का विषय बने हुए हैं। भाजपा ने 9 में से 7 सीटें जीत लीं। दो सीटें उसके हाथ से फिसल गईं। मगर जीत के बावजूद भारतीय जनता पार्टी मुसीबत में दिख रही है क्योंकि आम आदमी पार्टी ने ताल ठोक कर कहा है कि ये जीत धांधली से मिली है।
आप के कद्दावर नेता और दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने तो सीधे दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला बोल दिया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ये उपचुनाव (delhi mcd elections) रेखा गुप्ता का लिटमस टेस्ट था और वो बुरी तरह फेल हो गईं। सौरभ का दावा है कि भाजपा असल में 9 में से सिर्फ 6 सीटें ही जीत पाई। सातवीं सीट पर बेईमानी हुई है।
खास तौर पर अशोक विहार वार्ड का जिक्र करते हुए सौरभ भारद्वाज भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले वहां रेखा गुप्ता खुद कई बार गईं। गैस सिलेंडर तक बांटे गए। फिर भी जनता ने भाजपा को नकार दिया। मगर आखिरी समय में धांधली करके भाजपा ने अपना उम्मीदवार जितवा लिया। सौरभ ने इसे साफ साफ छल कहा।
क्या थी AAP की रणनीति
आम आदमी पार्टी ने इस बार कुछ अलग रणनीति अपनाई थी। पार्टी ने बड़े बड़े नेताओं या पूर्व विधायकों के परिवार वालों को टिकट नहीं दिया। सिर्फ और सिर्फ अपने मेहनती कार्यकर्ताओं को मौका दिया। अरविंद केजरीवाल का साफ निर्देश था कि MCD उपचुनाव पार्टी के सच्चे सिपाही लड़ेंगे। कार्यकर्ताओं ने दिन रात एक करके उम्मीदवारों की मदद की। पैसा भी अपना लगाया। मेहनत भी अपनी लगाई।
राहुल गांधी की ‘खटाखट’ योजना विदेश में फेल, भारत के नेताओं के लिए बड़ा सबक
सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने मजाकिया लहजे में कहा कि छठ पूजा में प्रधानमंत्री की डुबकी कैंसिल होने के बाद से ही रेखा गुप्ता की कुर्सी डोल रही थी। अब MCD उपचुनाव के नतीजों ने उस कुर्सी पर तलवार लटका दी है। बहुत जल्द दिल्ली वासियों को नया मुख्यमंत्री देखने को मिलेगा।
रेखा गुप्ता को लेकर बढ़ रहा असंतोष
राजनीतिक गलियारों में ये बात तेजी से फैल रही है कि भाजपा (BJP) के अंदर भी रेखा गुप्ता को लेकर असंतोष बढ़ रहा है। उपचुनाव में मिली आधी अधूरी जीत ने उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की ताकत से उत्साहित है और आने वाले दिनों में और बड़ा हमला बोलने की तैयारी में दिख रही है।



