11000 दीपों से संपन्न हुआ दीपोत्सव

सीता कुंड धाम में दिखाई पड़ी चारों तरफ जलते दीपकों की श्रृंखला

सुल्तानपुर :- संस्कार भारती एवं गोमती मित्र मंडल के संयुक्त संयोजन में कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के शुभ अवसर पर सीता कुंड धाम पर विभिन्न प्रकार की रंगोली की सजावटों के बीच 11000 दीपकों को किया गया प्रज्ज्वलित,मनाया गया दीपोत्सव,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे संगीत नाट्य अकादमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जयंत खोत व अध्यक्षता श्री राम प्रपन्नाचार्य द्वारा की गई।

कार्यक्रम में संस्कार भारती के अध्यक्ष चिंतामणि शर्मा,प्रांत मंत्री प्रवीण श्रीवास्तव,प्रांतीय सदस्य चंद्र भूषण द्विवेदी,गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन व दोनों ही संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य रहे मौजूद,महिला मंडल,युवा मंडल व बाल मंडल का दीपकों को व्यवस्थित करने व प्रज्वलित करने में रहा विशेष सहयोग,उपस्थित श्रद्धालुओं ने गोमती मैया के जयकारों से किया पूरे सीता कुंड धाम को गुंजायमान।

कार्यक्रम के दौरान दिनेशानंद महाराज, राजेंद्र शर्मा,संत कुमार प्रधान, अजय प्रताप सिंह,राकेश सिंह दद्दू,सेनजीत कसौधन दाऊ,सौरभ गुप्ता लगातार व्यवस्था बनाये रखने में लगे रहे।

Related Articles

Back to top button