पुलिस बूथ से चंद कदम की दूरी पर सोने चांदी की दुकान को बेखौफ चोरों ने बनाया निशाना

लगभग तीन लाख रुपये कीमत के आभूषण व 15 हज़ार रुपये नगद किया पार

ऊँचाहार, रायबरेली। पुलिस बूथ से चंद कदम की दूरी पर जमुनापुर चौराहा पर बैंक ऑफ बड़ौदा के बगल एक सोने चांदी की दुकान को बेखौफ चोरों ने निशाना बनाया, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं इस घटना ने पुलिस की सक्रियता पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिये।

क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे पर गोकना रोड स्थित स्वयंवर मार्केट में अरखा निवासी प्रियांशु सोनी की प्रियांशु ज्वेलर्स के नाम की दुकान है। गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान में लगे शटर में लगे ताले को काटकर लगभग 3 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 15 हजार रुपये नकद चोरी करके फरार हो गए। और चंद कदम की दूरी चौराहे पर हमेशा तैनात रहने वाली पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने दुकान का शटर खुला देखा। तो इसकी जानकारी दुकानदार प्रियांशु सोनी को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचा दुकानदार ने दुकान के अंदर एक नजारा देखकर अवाक रह गया। दुकानदार ने चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी है।

मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। वही इस घटना से व्यापारियों में पुलिस के प्रति नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमुनापुर चौराहे पर पुलिस की ड्यूटी लगती है। रात्रि गश्त के दौरान हमेशा पुलिस मौजूद रहती है। और चंद कदम की दूरी पर ही चोर बड़े आराम से दुकान के शटर का ताला काटते हैं। और चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

इनसेट-जिस स्वयंबर मार्केट में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, इसमें आधा दर्जन से ज्यादा दुकानें है,लेकिन किसी को दुकान में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ था।जबकि कई बार ज्वेलर्स शॉप के दुकानदारों को सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगाने को पुलिस द्वारा कहा जा चुका है।चोरों को दुकान में कैमरे न लगे होने की बखूबी जानकारी थी।इसलिए दुकान के पिछले हिस्से खेत के रास्ते आकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

इस बाबत सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही अनावरण किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button