यूपीएससी अभ्यर्थी हत्याकांड में बड़ा खुलासा; घर से हार्ड ड्राइव में 15 महिलाओं की अश्लील तस्वीरें मिलीं

UPSC Candidate Murder Case: दिल्ली के तिमारपुर इलाके में यूपीएससी उम्मीदवार रामकेश मीणा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जिस घर में रामकेश मीणा का शव मिला था, उसकी तलाशी के दौरान पुलिस को एक हार्ड ड्राइव मिली, जिसकी जाँच की गई। इस हार्ड ड्राइव में करीब 15 महिलाओं के अश्लील वीडियो मिले। पुलिस ने अब इस हार्ड ड्राइव को फोरेंसिक जाँच के लिए भेज दिया है।

हत्याकांड की आरोपी और रामकेश की लिव-इन पार्टनर अमृता सिंह चौहान ने भी पूछताछ में बताया कि रामकेश के पास उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो थे, जो उसकी बिना इजाज़त के लिए गए थे। अमृता का दावा है कि रामकेश ने उसकी बात नहीं मानी। उसने वीडियो डिलीट करने से इनकार कर दिया, जिसके चलते अमृता ने उसे मारने का बड़ा फैसला लिया।

हार्ड ड्राइव से ज़ब्त किए गए अश्लील वीडियो

दिल्ली पुलिस अब इस बात की जाँच कर रही है कि हार्ड ड्राइव से ज़ब्त किए गए वीडियो महिलाओं की सहमति से बनाए गए थे या नहीं। यह घटना सभी के लिए एक बड़ा झटका है। पुलिस मामले (UPSC Candidate Murder Case) की आगे की जाँच कर रही है। अमृता ने अपने पूर्व प्रेमी और दोस्त की मदद से यूपीएससी की तैयारी कर रहे रामकेश मीणा की हत्या कर दी और उसे आग लगा दी ताकि यह हादसा लगे।

Satara Doctor Suicide Case: कटघरे में सिस्टम, अधिकारियों की खामियां उजागर

18 अक्टूबर को पुलिस ने अमृता को मुरादाबाद से अरेस्ट किया। सवाल जवाब में उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाने की बात कबूल की। ​​अमृता ने बताया कि रामकेश उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था और उसने उसके कुछ निजी वीडियो और तस्वीरें हार्ड डिस्क में सेव कर रखी थीं। जब अमृता ने उसे उन्हें डिलीट करने के लिए कहा, तो रामकेश ने मना कर दिया। गुस्से में आकर अमृता ने अपने पूर्व प्रेमी सुमित को बताया और एक भयानक साजिश रची।

Related Articles

Back to top button