निर्माण के एक माह में टूटी पुलिया
शिकायतों के बाद भी ब्लॉक प्रशासन बेखबर

भरथना,इटावा। भरथना विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुतुबपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य युवा सपा नेता नीरज यादव ने विकास खंड के अधिकारी बीडीओ को सौंपे एक शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि उनकी पंचायत के मजरा ग्राम खुशहालपुर में प्रधान और ग्राम सचिव द्वारा विगत माह जनवरी में एक पुलिया का निर्माण गुणवत्ता को ताक पर रख कर कराया गया था,जिसका नतीजा यह रहा कि निर्माण कार्य के मात्र एक माह फरवरी में ही पुलिया पर रखी गई पटिया टूट गई,जिसके कारण ग्रामीणों को आवागवन में भारी परेशानी का सामना करने के साथ टूटी पुलिया में गिरकर घटना दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है।
जिसके सम्बन्ध में ग्रामीणों द्वारा आपके कार्यालय में कई बार लिखित शिकायत कर उक्त टूटी पुलिया की जांच कर कार्रवाई के साथ पुनः निर्माण कराए जाने की मांग की जा चुकी है लेकिन आपके द्वारा 7 माह तक कोई निस्तारण नहीं करने पर प्रार्थी द्वारा पुनः लिखित शिकायत करना पड़ रहा है।
क्षेत्रीय नेता नीरज यादव ने ब्लॉक प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते उक्त पुलिया निर्माण की जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई और टूटी पुलिया का नए शिरे से निर्माण नहीं कराया गया तो वे पीड़ित ग्रामीणों के साथ उक्त शिकायत जिलाधिकारी के समक्ष रखने को बाध्य होंगे।
शिकायत करने वालों में पर्वत सिंह यादव,निरोत्तम सिंह,संतराम,श्रीकृष्ण बाबाजी, सत्यपाल सिंह,आत्मा नंद यादव,सुरेश चंद,सनी-मनी यादव,सचिन यादव,अनार सिंह, अखिलेश सिंह,अंकुश यादव,रवि यादव,दिव्यांग कु.प्रिया, शांति देवी,धन देवी,शकुंतला आदि ग्रामीण शामिल हैं।



