बिजली विभाग के लाइनमैन के साथ उपभोक्ता ने की अभद्रता
कार्यवाही न होने से कर्मचारियों में आक्रोश

सुल्तानपुर/गारापुर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत पिलाखिनी गांव में मंगलवार को विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा कैंप लगाया गया था जिसमें उपभोक्ताओं को छूट के विषय में जानकारी दी जा रही थी और कुछ लंबित बाकायादारों का विद्युत विच्छेदन भी किया जा रहा था उसी समय भुआल सिंह पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह द्वारा विद्युत विच्छेदन का विरोध किया जाने लगा|
जिस पर उपस्थित कर्मचारियों द्वारा समझाया गया लेकिन वह किसी बात को मानने को तैयार नहीं हुए और लाइनमैन से गाली गलौज करने लगे तथा उपस्थित कर्मचारी को जांच सूचक गाली भी देने लगे हैं निविदा संविदा कर्मचारी मनोज मौर्य ने बताया कि उन्होंने गर्दन पकड़ कर खींचने लगे और उमेश कुमार को जात सूचक गाली देने लगे जब आसपास उपस्थित लोग वहां इकट्ठा होने लगे तो बीच बचाव करके भुसावल सिंह भाग गए जब इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश कॉरपोरेशन निंविदा संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष आनंद कुमार अग्रहरी को हुई तो उन्होंने अपने कर्मचारियों का साथ देते हुए बताया कि किसी भी कर्मचारी के साथ उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
संगठन उनके साथ हमेशा खड़ा रहेगा और उन्होंने बताया कि थाना कोतवाली लंभुआ में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है यदि समय से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो सभी कर्मचारी 16 जनवरी से काम बंद करके अधिशासी अभियंता लंभुआ के यहां विरोध प्रदर्शन करेंगे|


