नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी गई बधाई

स्टार एक्सप्रेस/ राहुल कुमार वर्मा

सुल्तानपुर. नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ लेने के बाद जनपद के लंभुआ तहसील में कार्यक्रम का आयोजन लर उन्हें बधाई दी गई। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मिठाई खिलाकर अपनी खुशी को जाहिर किया और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू का चित्र तहसीलदार अरविंद मिश्र को भेंट करते हुए कार्यालय में लगाया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि पंकज वर्मा एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई दी।

Also read-

सुलतानपुर- चेकिंग के दौरान ARTO टीम को ट्रक ने रौंदा, सिपाही समेत दो की मौत

इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, संजय सरोज, जगदीश चौरसिया, एनके दुबे, कपिल देव तिवारी, रमेश दुबे, डॉ. हीरालाल मिश्र, संचालक डॉक्टर के पी सिंह समेत अन्य जनसामान्य व तहसील कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button