यूपी में फिर बारिश के आसार, अगले 24 घंटे तक जानिये कैसा होगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसूनी हवाएं यूपी की तरफ लौट रही हैं। इससे अगले 24 घंटे में छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं, शुक्रवार को फिर आसमान साफ होगा और उमस बढ़ेगी।

स्टार एक्सप्रेस

लखनऊ. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसूनी हवाएं यूपी की तरफ लौट रही हैं। इससे अगले 24 घंटे में छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं, शुक्रवार को फिर आसमान साफ होगा और उमस बढ़ेगी। अमौसी स्थित केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि मानसूनी हवाएं फिलवक्त राजस्थान और मध्य प्रदेश से गुजर रही हैं। इस वजह से उस तरफ काफी बारिश है। यह धीरे धीरे प्रदेश के दक्षिण की ओर आ रही हैं। इसी वजह से बुधवार बारिश हुई। शहर को बुधवार सुबह बारिश ने खूब भिगोया, हालांकि आंकड़ों में यह 1.2 मिमी ही दर्ज हुई।

गुरुवार भी बारिश की संभावनाएं हैं। वहीं, एक और दबाव क्षेत्र बन रहा है, जिसकी वजह से शुक्रवार दोपहर या शाम से फिर लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, बाराबंकी, अयोध्या, श्रावस्ती, गोरखपुर, मेरठ, बुलंदशहर में अच्छी बारिश हो सकती है। बादलों की आवाजाही रहेगी बीते 24 घंटों में अधिकतम पारा 31.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम था। न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को लखनऊ और आसपास बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर बारिश हो सकती है।

Also Read-

यूपी के इन शहरों से हटेंगे पैडल और पेट्रोल-डीजल वाले जुगाड़ू वाहन

भारत मौसम विज्ञान विभाग, आईएमडी ने अगले पांच से छह दिनों में आम तौर पर बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विशेषज्ञों ने बारिश की कमी के लिए किसी भी प्रमुख मौसम प्रणाली, जैसे कम दबाव वाले क्षेत्र की कमी को जिम्मेदार ठहराया है। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। मॉडल दिखाते हैं कि यह झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में उत्तर-पश्चिम दिशा में यात्रा करेगा। इसके प्रभाव से इलाकों में बारिश हो सकती है।

हालांकि स्काईमेट वेदर के लॉन्ग-रेंज फोरकास्ट के मुताबिक सितंबर की पहली छमाही में कोई बड़ा वेदर सिस्टम विकसित होने की संभावना नहीं है, जिसका मतलब है कि कई इलाकों में बारिश की कमी बनी रह सकती है।

Related Articles

Back to top button