अतिक्रमण के खिलाफ किराना व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष आलोक सागर ने सीओ सिटी को सौंपा ज्ञापन

सुल्तानपुर। व्यापारी प्रकोष्ठ की मीटिंग पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई जिसमें अध्यक्ष आलोक सागर के नेतृत्व में कई व्यापारी इस मीटिंग में शामिल हुए और अध्यक्ष आलोक सागर ने शहर की सबसे बड़ी समस्या जाम और अतिक्रमण जो सड़क को पूरी तरह से कब्जे में लेती चली जा रही है।
शाहगंज चौराहे से फूल वाले ऐसे लगे है जैसे पूरी रोड का बैनामा इन्होंने कराया है किराना मंडी , घंटाघर , चौक , ठठेरी बाजार , गल्ला मंडी के व्यापार खत्म होता जा रहा है क्योंकि आम जनमानस इन जाम की समस्या से इन मार्केट में एंट्री ही नहीं करना चाहता है और बड़े बड़े मॉल में जाकर खरीदारी कर ले रहा है क्योंकि वहां पार्किंग की व्यवस्था भी है और वहां जाम जैसी स्थिति भी नहीं है चाहे आप चार पहिया से जाइए, व्यापार में ऐसे संकट अब न बने इसके लिए किराना व्यापार मंडल प्रशासन के साथ पूरे समर्थन के साथ खड़ा है आप अपनी कार्यवाही करिए हम किसी की पैरवी नहीं करेंगे ।इस मीटिंग में किराना व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक सागर, महामंत्री सेन जीत कसौधन , राजीव श्रीवास्तव, अमित कसौधन, दिलीप कसौधन ,अखिल राजपुरिया आदि मौजूद रहे।



