मोहम्मद साहब की पैदाइश पर उल्लास से मनाया जश्न

भरथना,इटावा। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को भरथना में ईद मिलादुन्नबी का जश्न अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जवाहर रोड स्थित बड़ी जामा मस्जिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। मौलाना फहीम रजा,हाफिज अजीम संभली,हाफिज मोनिस रजा और हाफिज साहिल रजा ने दुरूद व सलाम के साथ जुलूस की शुरुआत कराई।
सुबह करीब 10 बजे जामा मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस स्टेशन रोड, श्रीनगर,मुख्य चौराहा, तिलक रोड,मोतीगंज, आजाद रोड,बालूगंज गिरधारीपुरा,मंडी समिति, और सरोजनी रोड होते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंचा,जहां जुलूस का समापन किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में बुजुर्गों के साथ बच्चे और युवा भी शामिल हुए। हाथों में इस्लामी झंडे लिए लोग नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। पूरे मार्ग पर जश्न और उत्साह का माहौल दिखाई दिया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया और खाने-पीने की चीजें वितरित कीं।
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस में शामिल होकर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश की खुशी मनाई। जुलूस के दौरान विधायक राघवेन्द्र गौतम, पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू,पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बण्टी,सभासद निहालुद्दीन,राजेश यादव पण्डा,गौस मोहम्मद सुक्खी,राशिद खान सहित मुस्लिम समाज के हजारों गणमान्यजनों के सा



