ज्येष्ठ माह के पांचवें मंगलवार को परवरभार में सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण का आयोजन

धम्मौर -सुलतानपुर| ज्येष्ठ माह के पांचवें मंगलवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामजी चौरसिया के नेतृत्व में करमपुर परवरभार के चौराहे पर रमाशंकर चौरसिया सहित समस्त ग्राम वासियों की उपस्थिति में सुंदर कांड पाठ का आयोजन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार को ग्रामवासियों के सहयोग से चौराहे पर शरबत वितरण का कार्यक्रम के साथ अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन गया है और आगे भी होता रहेगा रणजीत सिंह ने बताया कि समस्त ग्रामवासीयों के सहयोग से वर्ष में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन अलग-अलग तिथियों पर किया जाता है जिसमें सभी ग्राम वासियों का तन मन धन से पूरा सहयोग रहता है इस मौके पर दयाराम चौरसिया, कोटेदार सत्यदेव तिवारी, मनोज चौरसिया, राजेंद्र कुमार, शिव शंकर सोनी, बजरंगी कनौजिया ,राकेश चौरसिया, राहुल कनौजिया, विशाल मौर्य , राममूरत चौरसिया राम सरन विश्वकर्मा वीरेंद्र मौर्य सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे |

Related Articles

Back to top button