जीएसटी जागरूकता के लिए आयोजित हुआ व्यापारी संवाद

सुलतानपुर| कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में व्यापारी संवाद बैठक मे व्यापारियों से संबंधित सभी विषयों पर खुलकर चर्चा करते हुए हर समस्या का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया।
आयुक्त राज्य कर उत्तर प्रदेश के उपायुक्त राज्य कर एलएस शरण की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें व्यापारिक गतिविधियों के प्रोत्साहन, पंजीयन बेस एवं राजस्व वृद्धि स्थानीय स्तर पर जीएसटी सुधार जागरूकता उद्यमियों कर दाताओं को विशेष मदद के लिए आयोजित की गई थी।
मुख्य अतिथि राकेश सिंह अपर जिलाधिकारी सुल्तानपुर विशिष्ट अतीत अमित मोहन अपर आयुक्त अयोध्या जोन रहे।जिसमें उपायुक्त एलएस शरण व अभिषेक प्रताप सिंह चौहान के द्वारा जीएसटी पंजीयन राजस्व संग्रह तथा मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के बारे में जानकारी दी गई। सुदीप अग्रहरि एडवोकेट,विनोद तिवारी एडवोकेट जीएसटी पंजीयन जीएसटी रिटर्न दाखिल से संबंधित जानकारी साझा किया।
उद्योग व्यापार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलीमुद्दीन ने बताया कि जीएसटी के जन जागरूकता के लिए अच्छी पहल विभाग के द्वारा की गई इससे व्यापारियों में जागरूकता बढ़ेगी और जीएसटी के बारे में आम व्यापारियों को रिटर्न करने का अवसर प्राप्त होगा।
जीएसटी से व्यापारियों को आर्थिक लाभ देने की कार्य योजना सरकार को तैयार करनी चाहिए केवल बीमा ही व्यापारियों को दिया जाता है जो न्याय हित में नहीं है। बैठक को प्रवीण भालोठिया, विजय प्रताप सिंह, प्रशांत मालवीय, अनूप श्रीवास्तव, ओंकार सिंह, जीएसटी रिफंड की प्रक्रिया को सुविधा जनक व रिटर्न संशोधन आदि के बारे में अपना विचार साझा किया इस मौके पर राज्य कर अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट,पंकज कुमार सहायक आयुक्त, रिजवान अहमद सहायक आयुक्त, राजेंद्र चक्रवर्ती सहायक आयुक्त,सूरजपाल, मुकेश तिवारी, देवेंद्र मिश्रा,महेश कुमार, आदित्य नारायण तिवारी,ओपी सिंह,पंकज कुमार श्रीवास्तव, राजकरन यादव, आनंद पांडेय, आसिफ अंसारी, कमल श्रीवास्तव, सफीक खान समेत आने को गणमान्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन बृजेश कुमार मौर्य राज कर अधिकारी के द्वारा किया गया।



