HDFC, बैंक ऑफ बड़ौदा या SBI, जानें किस बैंक का कार लोन सस्ता पड़ेगा
budget-friendly car loan: अगर आप 10 लाख रुपये का कार लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समझना ज़रूरी है कि कौन सा बैंक आपको सबसे कम किस्त देगा।
10 लाख रुपये के लोन के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, HDFC और बैंक ऑफ़ बड़ौदा जैसे बड़े बैंकों के इंटरेस्ट रेट की तुलना करना फ़ायदेमंद है।
लोन लेने के लिए आपका CIBIL स्कोर बहुत ज़रूरी है। बैंक उन लोगों को सबसे कम इंटरेस्ट रेट (low-interest car loan) पर लोन देना पसंद करते हैं जिनका CIBIL स्कोर 800 से ज़्यादा होता है। लोन अप्रूवल सिर्फ़ CIBIL के आधार पर नहीं होता बल्कि बैंक आपकी उम्र, महीने की इनकम और दूसरे मौजूदा लोन पर भी विचार करता है।
अगर आपका CIBIL स्कोर कम है, तो बैंक आपको लोन देने से मना कर सकता है या ज़्यादा इंटरेस्ट रेट पर लोन दे सकता है।
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया अभी नई कारों के लिए 8.90 प्रतिशत की शुरुआती इंटरेस्ट रेट पर ऑटो लोन दे रहा है। प्राइवेट सेक्टर का बड़ा बैंक HDFC अभी 9% के शुरुआती इंटरेस्ट रेट पर कार लोन दे रहा है।
1 अप्रैल से लागू होंगी बजट की सभी घोषणाएं, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर; जानें क्या बदलेगा
बैंक ऑफ़ बड़ौदा (affordable car loan) अभी सबसे कम 8.50 फीसदी (फिक्स्ड रेट) पर कार लोन दे रहा है। अगर आप SBI से 5 साल के लिए 10 लाख रुपये का लोन लेते हैं, तो आपकी महीने की किस्त 20,710 रुपये होगी और कुल इंटरेस्ट 2,42,591 रुपये होगा।
HDFC बैंक से इतने ही अमाउंट के लिए आपकी किस्त 20,758 रुपये होगी और आपको 5 साल में 2,45,501 रुपये इंटरेस्ट देना होगा। बैंक ऑफ़ बड़ौदा की सबसे कम किस्त 20,517 रुपये होगी। यहां आपको 5 साल में 2,30,992 रुपये इंटरेस्ट देना होगा, जो बाकी दो बैंकों से कम है।



