काम पर निकले युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

इलाके में फैली सनसनी पुलिस जांच में जुटी

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम साम्हों स्थित दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक स्थित अनुज कुमार 20 वर्ष पुत्र लाखन सिंह निवासी ग्राम नगला मठ मुडेना मलहोसी का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया जबकि क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी।

मृतक चाचा ने बताया कि उनका भतीजा अनुज कुमार घर से काम के लिए निकला था,उसके पास 15 हजार की नगदी और एक मोबाइल फोन मौजूद था जो उसके कब्जे से गायब बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि मृतक युवक अनुज का शव दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना,दुर्घटना या साजिश को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button