नितिन नवीन ने किया नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा, स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को मिली बड़ी जिम्मेदारी

BJP New Team Members: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की इस नई टीम में पार्टी के कई वरिष्ठ दिग्गजों और अनुभवी नेताओं को अहम और बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस नई टीम में अनुभव और नए जोश का बेहतरीन संतुलन देखने को मिल रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटना और पार्टी को और अधिक धार देना है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर इन दिग्गजों की नियुक्ति
-
वसुंधरा राजे सिंधिया
-
तीरथ सिंह रावत
-
राम माधव
-
बैजयंत पांडा
-
डी. पुरंदेश्वरी
-
रेखा वर्मा
-
वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी
-
भारती प्रवीण पवार
-
मनप्रीत सिंह बादल
-
लाल सिंह आर्य
-
एम. नागराजा
-
तारिक मंसूर
-
मधुचंद्र कर
विनोद तावड़े और स्मृति ईरानी बने राष्ट्रीय महासचिव
संगठन के सबसे अहम पदों में गिने जाने वाले ‘राष्ट्रीय महासचिव’ के रूप में पार्टी ने कद्दावर नेताओं पर भरोसा जताया है। विनोद तावड़े और स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे संगठन के कामकाज में और अधिक तेजी आने की उम्मीद है। इसके साथ ही, देश की आर्थिक और वित्तीय व्यवस्था में गहरी पकड़ रखने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पार्टी का नया राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय मंत्री और अन्य प्रमुख पदाधिकारी
राष्ट्रीय मंत्री के रूप में कई सक्रिय नेताओं को सूची में जगह मिली है, जिनमें कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश शामिल हैं।
-
राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष: राजेश मंगल
-
राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी: तरुण चुघ
-
कार्यालय मंत्री: महेंद्र पांडेय
-
नॉर्थ ईस्ट संयोजक: संबित पात्रा
-
नॉर्थ ईस्ट सह संयोजक: राजीव बब्बर
-
प्रकोष्ठ संकुल संयोजक: विष्णु दत्त शर्मा
-
प्रकोष्ठ संकुल सह संयोजक: रितुराज सिन्हा और विष्णु वर्धन रेड्डी
विभिन्न मोर्चों के नए प्रभारी
-
युवा मोर्चा: हेमांग जोशी
-
महिला मोर्चा: रूप कुमारी चौधरी
-
ओबीसी मोर्चा: अमरपाल मौर्य
-
किसान मोर्चा: बंसीलाल गुर्जर
-
एससी मोर्चा: शिवेश कुमार राम
-
एसटी मोर्चा: मन्नालाल रावत
-
अल्पसंख्यक मोर्चा: कुंवर बासित अली
BJP के अंदर पसंदीदा नेता कौन, राहुल गांधी का जवाब सबको हैरान कर गया
मीडिया और सोशल मीडिया टीम की कमान
-
मीडिया संयोजक: अनिल बलूनी
-
मीडिया सह संयोजक: उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव
-
सोशल मीडिया संयोजक: दीपक म्हस्के
-
सोशल मीडिया सह संयोजक: प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव



