खत्री पंजाबी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष

अरविन्द अरोड़ा ने मनाई अपने दादा की 51 वीं पुण्यतिथि

साहिबाबाद। स्व. लाला लाल सिंह अरोड़ा  की 51वीं पुण्यतिथि पर हवन कीर्तन कर भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर विधायक संजीव शर्मा सहित सैकड़ों गणमान्यो ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अखिल भारतीय खत्री पंजाबी महासभा के अध्यक्ष अरविंद अरोड़ा व अमित अरोड़ा जो कि स्व. श्री लाला लाल सिंह अरोड़ा के पौत्र है ने बताया कि वे अपने दादा की 51वीं पुण्यतिथि मना रहे हैं हवन, कीर्तन कर भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमे हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर महेश आहूजा, दीवान सिंह यादव (मुरैना), वीरेन्द्र मेहता, वीरेन्द्र चीटकारा, प्रवीन बत्रा, सचिन हिन्दू, नवीन चौधरी, विकास सैनी, राजू पांचाल, विराट सिंह, जय दीक्षित, अजय भारद्वाज, सोनू अरोड़ा, सुभाष अरोड़ा, संतोष खन्ना, राकेश खन्ना, पुष्कर मनचंदा, संजीव अरोड़ा, मूलचंद यादव, सचिन शर्मा, महामंडलेश्वर स्वामी हर्ष चंद, प्रेम यादव, नवीन मावी, अभिषेक भाटी, अमित चौधरी, गुरमीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button