इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, बेलेश्वर महादेव मंदिर की छत धंसी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

इंदौर:  मध्यप्रदेश में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया। यहां स्नेह नगर के पास पटेल नगर में बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बनी छत धंस गई।  इसके चलते कई लोग बावड़ी में गिर गए। बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। 

मध्यप्रदेश के इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मंदिर में कुएं पर बनी छत धंस गई। इसके चलते करीब 20-25 लोग बावड़ी (कुएं) में गिर गए।10  लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। जबकि बाकी को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

ये हादसा स्नेह नगर के पास पटेल नगर में हुआ। यहां बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में कुएं पर बनी छत धंस गई। इसके चलते इस पर मौजूद लोग कुएं में गिर गए। मंदिर में रामनवमी पर हवन चल रहा था।

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अब तक 10 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। जबकि 9 लोग अभी भी फंसे हैं. इन्हें निकालने का प्रयास जारी है। बाहर निकाले गए लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा, वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

बताया जा रहा है कि रामनवमी पर मंदिर में हवन हो रहा था. इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। लोग पूजा अर्चना और आरती कर रहे थे। मंदिर में एक बावड़ी थी, इस पर 10 साल पहले छत डाल दी गई थी। पूजा के दौरान 20-25 लोग बावड़ी की छत पर खड़े थे, तभी छत धंस गई। छत धंसने से कुएं में करीब 20-25 लोग इसमें गिर गए। यह बावड़ी 50 फीट गहरी बताई जा रही है।

जिला प्रशासन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुट गया है। हालांकि, कुएं में पानी है, इसके चलते रेस्क्यू अभियान में दिक्कत हो रही है। मंदिर के आस पास लोगों को जाने से मना कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेलेश्वर महादेव मंदिर में हुई घटना पर संज्ञान लिया है। शिवराज सिंह ने इंदौर कलेक्टर और कमिश्नर को फोन कर रेस्क्यू अभियान तेज करने का निर्देश दिया है। सीएम दफ्तर लगातार इंदौर जिला प्रशासन के संपर्क में है।

इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि संख्या के बारे में बताना मुश्किल है। 7 लोगों को निकाल लिया गया है।  हमारी प्राथमिकता कुएं में गिरे लोगों को जल्द स बाहर निकालने की है। रेस्क्यू टीम, पुलिस और स्थानीय लोग लोगों को बाहर निकालने में जुटे हैं। जिन लोगों को बाहर निकाला गया है, उन्हें अस्पताल में भेजा  गया है।

लोगों को बाहर निकालने का प्रयास करती रेस्क्यू टीम

उन्होंने बताया कि रस्सियां डालकर लोगों को निकाला जा रहा है। रेस्क्यू टीम के लोग कुएं में उतरकर लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। पूरा जिला प्रशासन वहां पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button