bad morning habits: सुबह की ये 6 गलतियां आपके पेट को कर रही हैं बर्बाद

सुबह की छोटी-छोटी गलतियाँ आपकी पूरी सेहत को बिगाड़ सकती हैं। एम्स और हार्वर्ड से प्रशिक्षित डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताया 6 Morning Mistakes जिनसे बचना ज़रूरी है।

bad morning habits: जैसी सुबह, वैसा दिन ये कहावत केवल कहने भर की नहीं है। आपकी सुबह की शुरुआत ही यह तय करती है कि आपका पूरा दिन कितना स्वस्थ, ऊर्जावान और फोकस्ड रहेगा।

एम्स, स्टैनफर्ड और हार्वर्ड जैसे संस्थानों से प्रशिक्षित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने 6 आम सुबह की गलतियां (bad morning habits ) गिनाईं। उन्होंने बताया कि ये आदतें कैसे आपकी सेहत को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाती हैं।

health tips in hindi: इस देसी जड़ी-बूटी से मोदी भी रहते हैं फिट, जानिए

1. मीठा अनाज खाना (6 Morning Mistakes)

सुबह के वक्त स्वीट सीरियल्स खाना एक बड़ी गलती (bad morning habits ) है। इनमें रिफाइंड शुगर की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है जो आपकी गट हेल्थ को बिगाड़ सकती है।

2. बिस्तर से उठते ही फोन चेक करना

फोन स्क्रॉल करने से दिन की शुरुआत ही तनाव से होती है। यह आपकी मानसिक शांति को पूरी तरह बिगाड़ देता है।

ये भी पढ़ें- What is a balanced meal: त्योहारों में सेहत कैसे बचाएं, आ गई है ICMR की नई ‘हेल्दी थाली’ गाइड

3. खाली पेट कॉफी पीना

कॉफी में मौजूद कैफीन एसिडिटी, सीने की जलन और तनाव को बढ़ा सकता है। बेहतर है पहले कुछ खाना खाएं।

4. सुबह पानी न पीना

सोने के घंटों के बाद शरीर को सबसे ज़्यादा ज़रूरत हाइड्रेशन की होती है। पानी न पीने से मेटाबॉलिज़्म धीमा हो सकता है।

ये भी पढ़ें- home remedy for sore throat: गले में खराश, बस 2 बार गरारे करें और दर्द भूल जाएं!

5. बिना टॉयलेट जाए भागना

सुबह मल त्याग को टालना कब्ज और पाचन समस्याएं ला सकता है। थोड़ा समय निकालना ज़रूरी है।

ये भी पढ़ें- पित्त एलर्जी का घरेलू इलाज, तुरंत राहत के लिए 4 असरदार उपाय

6. शौचालय में फोन चलाना

फोन पर ध्यान लगाकर बैठे रहना आपकी पाचन क्रिया को बाधित कर सकता है।

Related Articles

Back to top button