आपको रोज़ाना इस्तेमाल होने वाली पानी की बोतलें कितने दिनों के बाद बदलनी चाहिए

Water Bottle Expiry: जाने क्यों सालों तक एक ही पानी की बोतल का इस्तेमाल करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। जानें इसके बारे में विशेषज्ञों की सलाह और इसके दुष्प्रभाव।

Water Bottle Expiry: आजकल अधिकांश लोग ऑफिस हो या स्कूल, घर से अपनी पानी की बोतल लेकर जाते हैं। एक ओर जहाँ यह आदत पर्यावरण को बचाने के लिए अच्छी मानी जाती है, वहीं यह सेहत पर नकारात्मक असर भी डाल सकती है। कई लोग सालों तक अपनी पुरानी पानी की बोतल का इस्तेमाल करते हैं, मगर क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपके स्वास्थ्य के लिए खतरे की घंटी हो सकती है?

बोतल में पानी नहीं, बैक्टीरिया का खतरा

सामान्य तौर पर पानी खुद खराब नहीं होता। मगर जिस बोतल या कंटेनर में इसे रखा जाता है, उसकी स्वच्छता और सामग्री के कारण पानी की गुणवत्ता में बदलाव आ सकता है। खासकर जब बोतल महीनों तक एक ही स्थिति में बंद रखी जाए, तो उसमें बैक्टीरिया और वायरस पनपने लगते हैं। ये सूक्ष्मजीव आपके पेट और सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं।

अगर आपको अपनी बोतल से अजीब सी बदबू आने लगे या उस पर दाग दिखाई दें, तो यह संकेत है कि वह बोतल अब उपयोग करने के लायक नहीं रही। ऐसे में इसे तुरंत बदल देना चाहिए ताकि आप किसी भी तरह के संक्रमण से बच सकें।

कितने दिनों तक सुरक्षित है पानी

विशेषज्ञों का कहना है कि दो से तीन दिनों तक बंद बोतल में रखा पानी पीने से पेट में दर्द, ऐंठन और दूसरी समस्याएँ हो सकती हैं। इसलिए इस आदत को त्यागना और नियमित रूप से पानी की बोतल बदलना सेहत के लिहाज से समझदारी है।

तेज पत्ते के ये पांच स्वास्थ्य लाभ जानकर आप हैरान रह जाएंगे

कब बदलें पानी की बोतल

अगर आप प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इसे हर 6 से 12 महीने में बदल लेना चाहिए। यह बदलाव आपकी सेहत को बेहतर बनाए रखेगा और किसी भी स्वास्थ्य समस्या से बचाएगा।

Related Articles

Back to top button